{"_id":"69785833f258dbe3380625e7","slug":"agniveer-soldier-commits-suicide-in-ambala-2026-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस पर अग्निवीर के जवान ने किया सुसाइड: दिसंबर 2026 में आना था रिटायर; ऑफिस में लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस पर अग्निवीर के जवान ने किया सुसाइड: दिसंबर 2026 में आना था रिटायर; ऑफिस में लटका मिला शव
Tue, 27 Jan 2026 11:46 AM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Tue, 27 Jan 2026 11:46 AM IST
सार
अंबाला कैंट में गणतंत्र दिवस पर एक अग्निवीर के जवान ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। जवान का शव ऑफिस में लटका मिला। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
मोइन खान, मृतक जवान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
गणतंत्र दिवस के दिन अंबाला कैंट के सैन्य क्षेत्र की यूनिट में अग्निवीर के जवान ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान गाजियाबाद हापुड़ के गांव कमालपुर निवासी मोइन खान उम्र 23 साल के तौर पर हुई है। मोइन खान सेना की 11 ग्रेनेड यूनिट की क्लर्क विंग में तैनात था। सोमवार सुबह जब अन्य जवान कार्यालय पहुंचे तो जवान का शव पंखे पर रस्सी पर लटका हुआ था। साथियों की मदद से जवान को मिल्ट्री अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंबाला कैंट की रजिमेंट पुलिस चौकी ने कैंट के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
दिसंबर 2026 में पूरी होनी थी सेवा
अंबाला कैंट की रजिमेंट पुलिस चौकी प्रभारी सुखबीर ने बताया कि मोइन खान क्लर्क विंग में अपनी सेवाएं दे रहे थे। उनकी अग्निवीर योजना के तहत नियुक्ति हुई थी और उनका कार्यकाल दिसंबर 2026 में समाप्त होने वाला था। पुलिस और सैन्य अधिकारियों की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि मोइन खान पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। हालांकि, तनाव की ठोस वजह क्या थी, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के असल कारणों का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन
किसान परिवार का सहारा था मोइन खान
मोइन खान 2022 में अग्निवीर में भर्ती हुए थे और वह अविवाहित थे। उनका एक छोटा भाई और एक बड़ी बहन है। दोनों ही अविवाहित हैं। उनके पिता हापुड़ में खेतीबाड़ी कर परिवार का गुजर-बसर करते हैं। जवान की मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर कर बुरा हाल है
विज्ञापन