फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   After six months of hard work, the CIA reached the accused dairy operator.

Ambala News: छह माह की कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी डेयरी संचालक तक पहुंची सीआईए

Fri, 23 Jan 2026 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 23 Jan 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
After six months of hard work, the CIA reached the accused dairy operator.
जीआरपी की गिरफ्त में डेयरी संचालक। जीआरपी
अंबाला। 14 वर्षीय बच्चे की बाजू कटने और उपचार देने के बजाय उल्टा सड़क पर लावारिस छोड़ने वाले आरोपी को आखिरकार सलाखों के पीछे पहुंचा ही दिया गया। लगातार छह माह तक आरोपी अनिल की तलाश में जुटे सीआईए प्रभारी सत्य प्रकाश को इस उपलब्धि पर एसपी रेलवे नितिका गहलोत ने पीठ थपथपाई है और इसे दूसरे कर्मचारियों के लिए एक मिसाल बताया है ताकि दूसरे कर्मचारी भी निष्काम ड्यूटी करते हुए अपराधियों पर शिकंजा कसने में मदद करें।
विज्ञापन


जुलाई से शुरु हुई जांच, दिसंबर तक चली
बच्चे को न्याय दिलाने की यह कार्रवाई जुलाई 2025 में उस समय आरंभ हुई, जब मामले की सूचना पर एसपी जींद एक दिन पीजीआई रोहतक में पहुंचे तो उनके संज्ञान में यह मामला आया। उन्होंने तुरंत एसपी रेलवे नितिका गहलोत को मामले की जानकारी दी और एसपी रेलवे ने इस मामले की तह तक जाने की जिम्मेदार तत्कालीन बहादुरगढ़ प्रभारी सत्य प्रकाश को सौंपी जोकि मौजूदा समय में अंबाला जीआरपी सीआईए प्रभारी के तौर पर तैनात हैं। इस जांच का पटाक्षेप 30 दिसंबर को हुआ, जब आरोपी को यूपी में गौतमबुध नगर के नजदीक एक बस्ती से काबू किया गया। आरोपी अनिल ने अपना आरोप भी कबूल लिया जोकि अब झज्जर की जेल में सजा काट रहा है।
विज्ञापन


12 हजार किमी सहित खंगाले 70 से अधिक स्टेशन
पीजीआई रोहतक में उपचाराधीन बच्चे के आरोपी तक पहुंचने के लिए सीआईए प्रभारी को लगभग 12 हजार किमी से अधिक का सफर करना पड़ा। इस दौरान उन्होंने हिमाचल से लेकर हरियाणा, राजस्थान और उत्तरप्रदेश के लगभग 70 से अधिक सभी छोटे-बड़े रेलवे स्टेशनों का खंगाला और बच्चे की याददाश्त को तेज करने के लिए उन्हें फोटो भी भेजे, आखिरकार कड़ियां जुड़ गई और सीआईए प्रभारी आरोपी तक पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मई 2025 में परिजनों से बिछड़ गया था बच्चा
घटना मई 2025 की है। जब फरक्का एक्सप्रेस में जींद से किशनगंज (बिहार) जाने के दौरान बच्चा अपने पिता से बिछड़ गया। इस दौरान डेयरी संचालक अनिल को स्टेशन पर बच्चा बेसहारा हालत में नजर आया और वो उसे अपने साथ ले गया। उससे काफी कष्टदायक काम करवाया गया। इस दौरान एक दिन चारे की मशीन में उसकी बाजू कट गई तो अनिल घबरा गया। उसने चारे सहित कटी बाजू को तो नदी में बहा दिया और बिना उपचार के ही बच्चे को अपनी डेयरी से दूर सड़क पर छोड़ दिया, इसके बाद बच्चा एक सज्जन की मदद से अस्पताल पहुंचा।

जीआरपी की गिरफ्त में डेयरी संचालक। जीआरपी

जीआरपी की गिरफ्त में डेयरी संचालक। जीआरपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed