{"_id":"610da7be8ebc3ec2061485b0","slug":"admission-start-for-320-seat-start-from-12-august-ambala-news-knl79122496","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाखिले की सारणी जारी, राजकीय महिला कॉलेज की 320 सीटों पर 12 से भरे जाएंगे फार्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाखिले की सारणी जारी, राजकीय महिला कॉलेज की 320 सीटों पर 12 से भरे जाएंगे फार्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के पुलिस लाइन स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में 12 अगस्त से बीए की 160 सीट और बीकॉम संकाय में 160 सीट पर दाखिला प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। कॉलेज के अच्छे परीक्षा परिणाम को देखते हुए छात्राएं भी कॉलेज में दाखिला लेने के संबंध में जानकारी लेने के लिए पहुंच रही हैं। इस बार भी बारहवीं में सभी छात्रों के अच्छे अंकों में पास होने के कारण राजकीय महिला महाविद्यालय में भी सीटों का टोटा हो सकता है।
जानकारी के अनुसार कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने दाखिला प्रक्रिया के लिए सारणी जारी कर दी है। इसके बाद अब छात्राएं महाविद्यालय में पहुंच कर दाखिला प्रक्रिया के बारे में जानकारी हासिल कर रही है। जिससे कि समय पर महाविद्यालय में दाखिला लेने के लिए फार्म भरने की प्रक्रिया को पूरा किया जा सके। इस बार फार्म भरने के लिए विश्वविद्यालय ने भी केवल दस दिन का ही समय दिया है। इस कारण महाविद्यालयों में दाखिले के लिए आवेदन भरने वालों की होड़ लगना तय है।
----------------------
नए भवन का हो रहा है निर्माण अगले वर्ष मिल जाएगी सौगात
राजकीय महिला महाविद्यालय के नए भवन का निर्माण कार्य तेजी के साथ हो रहा है। जो भी छात्राएं इस वर्ष इस महाविद्यालय में दाखिला लेंगी उन्हें अगले वर्ष नए भवन में शिक्षा दी जाएगी। इसके साथ ही महाविद्यालय में कई अन्य नई सुविधाओं को लाने के लिए भी कॉलेज प्रबंधन द्वारा विचार विमर्श किया जा रहा है। स्टाफ ने बताया कि महाविद्यालय में एनएसएस, ईको क्लब व अन्य क्लब द्वारा आयोजित विभिन्न गतिविधियों में भाग लेते हुए छात्राएं अपनी प्रतिभा को निखारती है।
विज्ञापन
------------------------
12 से ऑनलाइन पोर्टल खुल जाएगा, इसके बाद छात्राएं महाविद्यालय में दाखिला लेने के लिए आवेदन कर सकेंगी। वहीं हमारी ओर से प्रयास रहेगा कि महाविद्यालय में भी आवेदन करने को लेकर व्यवस्था की जाए और किसी भी छात्रा को आवेदन करते समय कोई परेशानी न हो।
- रेखा शर्मा, प्राचार्य, राजकीय महिला महाविद्यालय, अंबाला सिटी।
-------------------------