{"_id":"65cfe6030d13fd2637050554","slug":"action-should-be-taken-against-those-carrying-drugs-in-gurudwara-omkar-ambala-news-c-36-1-amb1001-118480-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुद्वारा में नशा ले जाने वालों पर हो कार्रवाई : ओंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुद्वारा में नशा ले जाने वालों पर हो कार्रवाई : ओंकार
विज्ञापन
अंबाला। ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब में फोर्स के नशीले पदार्थ ले जाने से गुरुद्वारा साहिब की मर्यादा भंग हुई है। इससे संगत में रोष है। इस संबंध में सिख संगत की एक बैठक शुक्रवार को ओंकार सिंह के निवास स्थान पर हुई।
इसमें सभी ने इस घटना पर दुख व रोष प्रकट किया। इस अवसर पर ओंकार सिंह ने कहा कि हरियाणा में ऐतिहासिक गुरुद्वारों की सेवा संभाल का कार्य हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का है, जिसके सदस्य हरियाणा सरकार द्वारा नामित किए गए हैं। गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब व गुरुद्वारा श्रीमंजी साहब की सेवा संभाल का कार्य भी एचएसजीपीसी के नामित सदस्यों का है। सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न तो यह उठता है कि फोर्स को गुरुद्वारा साहिब में रुकने की इजाजत किस सदस्य ने दी।
फोर्स को किसी सरकारी स्कूल या अन्य जगह ठहराया जा सकता था क्योंकि फोर्स में कुछ जवान नशे व नशीले पदार्थों का सेवन करते हैंं जोकि सर्वविदित है। ऐसे में गुरुद्वारा साहिब के परिसर में फोर्स के कर्मचारियों से नशीले पदार्थ मिलने से सिख संगत में भारी रोष है। उन्होंने सिख संगत से अपील की कि ऐसे सरकारी सदस्यों का सामाजिक बहिष्कार भी किया जाए, जिन्होंने गुरुद्वारों की सेवा संभाल की जिम्मेदारी होते हुए लापरवाही बरती है। इस अवसर पर सरदार हरदेव सिंह, सुखप्रीत सिंह सेठी, तरनप्रीत सिंह, तेजिंदर सिंह, दमनप्रीत सिंह, जगजीत सिंह, कुलबीर सिंह और केवल सिंह मौजूद रहे।