फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Accused of getting the son killed by sending him through the jungle to America, case registered

Ambala News: धोखे से बेटे को जंगल के रास्ते अमेरिका भेजकर मरवाने का लगाए आरोप, मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Dec 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
Accused of getting the son killed by sending him through the jungle to America, case registered
मुलाना। मुलाना के रहने वाले नरेंद्र सिंह पर गांव के ही रहने वाले मान सिंह ने अपने छोटे बेटे को गलत तरीके से अमेरिका भेजने के आरोप लगाए हैं। जून 2019 के बाद से मान सिंह की अपने बेटे से बात नहीं हुई है। उसे शक है कि आरोपी ने उसके बेटे को मरवा दिया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मान सिंह ने बताया कि मई 2019 में उसने अपने छोटे बेटे आशीष कुमार को अमेरिका भेजने के लिए मुलाना के रहने वाले नरेंद्र सिंह से बात की। शिकायत के अनुसार नरेंद्र ने 45 लाख रुपये में सही तरीके से अमेरिका भेजने की बात कही। इसके बाद उसने अपने बेटे का पासपोर्ट, अन्य कागजात सहित नौ लाख रुपये नरेंद्र सिंह को दे दिए। एक हफ्ते बाद नरेंद्र ने उन्हें दिल्ली द्वारका में अपने फ्लैट पर बुलाया। शिकायत के अनुसार मान सिंह का बड़ा लड़का अविनाश, भाई संजीव कुमार व छोटा बेटा आशीष वहां पहुंच गए। वहां बलराम राणा निवासी मुलाना व दीपांशु निवासी करनाल मौजूद थे। उसके एक हफ्ते बाद आशीष को दिल्ली से कोलंबिया फ्लाइट द्वारा भेजा गया। इसके बाद आशीष का फोन मान सिंह को आया। उसने बताया कि आगे का रास्ता उन्हें जंगल से तय करना है। पता चलते ही मान सिंह ने नरेंद्र सिंह को फोन कर कहा कि जंगल से जाने पर बेटे की जान खतरे में पड़ सकती है।
विज्ञापन

मान सिंह के अनुसार जून 2019 में सुबह के समय आशीष से बात हुई। उसने बताया कि बलराम राणा, दीपांशु व अन्य लड़के कापुरगाना शहर पहुंच गए हैं। इससे आगे जंगल का रास्ता है। इसके बाद मान सिंह की उसके बेटे से बात नहीं हुई। इस बीच नरेंद्र से बात होने पर उसने 10-12 दिन में आशीष के अमेरिका पहुंच जाने की बात कही। इसके बाद आशीष के बारे में पता करने पर नरेंद्र ने मान सिंह को जान से मारने की धमकी दी और आशीष के बारे कुछ नहीं बताया। शिकायतकर्ता ने शक जताया है कि नरेंद्र सिंह ने उसके बेटे को मरवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीआईए टीम ने की ऑफिस और घर पर छापामारी
सीआईए टीम ने मुलाना पुलिस के भारी पुलिस बल के साथ संयुक्त छापामारी की। इसमें करीब 2-3 घंटे पुलिस ने आरोपी नरेंद्र के घर व ऑफिस पर छानबीन की। बताया जा रहा है कि घर से कुछ नकदी और जमीन संबंधित कागजात टीम ने अपने कब्जे में लिए हैं। मुलाना थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed