फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Accused arrested for theft in footwear showroom

Ambala News: फुटवियर शोरूम में चोरी का आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for theft in footwear showroom
बराड़ा। मुख्य बाजार में सहगल फुटवियर शोरूम में लगातार तीन बार हुई चोरी का पुलिस ने पटाक्षेप कर लिया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार किया है। डीएसपी सुरेश कौशिक ने बताया कि उन्होंने टीम के साथ मौके पर छानबीन की। वहीं थाना प्रभारी सुरेन्द्र सिंह और चौकी प्रभारी हाकम सिंह ने अपनी टीम के साथ आरोपी की तलाश शुरू की। शोरूम के पास से मिली सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो नाबालिग है। वह बराड़ा में अपनी बहन के पास रहता है। उसने चोरी की वारदात कबूल की। आरोपी को कोर्ट में पेश करने पर उसे जुवेनाइल होम भेज दिया। डीएसपी ने कहा कि इस घटना में पाया गया कि शोरूम मालिक द्वारा कैमरे बंद किए गए थे, जिस कारण अंदर की घटना कैमरे में कैद नहीं हो पाई। डीएसपी ने सभी दुकानदारों से आह्वान किया कि वह अपने संस्थानों में कैमरे जरूर लगवाएं और उन्हें चालू हालत में रखें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed