{"_id":"6635a9d3a4b5a45bb50911c5","slug":"accident-on-ambala-jagadhri-highway-speeding-car-hits-auto-filled-with-passengers-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबाला-जगाधरी हाईवे पर हादसा: तेज रफ्तार कार ने सवारियोंं से भरे ऑटो को मारी टक्कर, छह छात्रों सहित आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला-जगाधरी हाईवे पर हादसा: तेज रफ्तार कार ने सवारियोंं से भरे ऑटो को मारी टक्कर, छह छात्रों सहित आठ घायल
Sat, 04 May 2024 08:51 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 04 May 2024 08:51 AM IST
सार
अंबाला में तेज रफ्तार कार ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में घायल होने वाले छह छात्र मुलाना एमएम यूनिवर्सिटी में मेडिकल के छात्र हैं।जबकि ऑटो चालक अंबाला सिटी जंडली निवासी 30 वर्षीय विनोद व भावेष चोटिल हो गए।
विज्ञापन
घायल
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंबाला-जगाधरी हाईवे स्थित साहा-कालपी के निकट शनिवार अलसुबह एक तेज रफ्तार कार ने सवारियों से भरे ऑटो को टक्कर मार दी। हादसा इतना दर्दनाक था कि ऑटो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और चालक सहित आठ गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि हादसे में घायल होने वाले छह छात्र मुलाना एमएम यूनिवर्सिटी में मेडिकल के छात्र हैं। इनमें 22 वर्षीय आयुष, 21 वर्षीय पंकज, 19 वर्षीय अमन, 32 वर्षीय विक्की, 20 वर्षीय अभिषेक, 23 वर्षीय अभय के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
जबकि ऑटो चालक अंबाला सिटी जंडली निवासी 30 वर्षीय विनोद व भावेष चोटिल हो गए। जिन्हें राहगीरों की मदद से एंबुलेंस में छावनी नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां वह उपचाराधीन है। बताया जाता है कि छात्र अपने घर बिहार जा रहे थे। रात को ट्रेन लेट होने के कारण वह वापस मुलाना आने के लिए रेलवे स्टेशन के बाहर ऑटो में सवार हुए थे। जैसे ही कालपी के पास पहुंचे तो अचानक एक कार ने टक्कर मार दी। साहा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन