फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   accident

बाइक की टक्कर में हरियाणा रोडवेज कर्मी की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
accident
अंबाला सिटी। जलबेहड़ा पेट्रोल पंप के पास दो बाइक की भिड़ंत में हरियाणा रोडवेज कर्मी सुच्चा सिंह की मौत हो गई। वे चंडीगढ़ में तैनात थे। शाहाबाद के शहरपुर गांव वासी अपने भांजे हरपाल सिंह के साथ अलग-अलग बाइकों पर अपने घर लौट रहे थे। हादसे में घायल को नागरिक अस्पताल में डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सदर थाने में दुर्गानगर वासी बाइक सवार इंद्र के खिलाफ तेजरफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। हरपाल सिंह के बयानों पर की गई कार्रवाई में आरोपी की तलाश जारी है। हरपाल सिंह के अनुसार वह शाहाबाद में मोबाइल रिपेयर करता है। सुबह अग्रसेन चौक पर उसे मामा सुच्चा सिंह मिले। दोनों अपनी बाइकों पर चल रहे थे जब जलबेहड़ा के पास हादसे में घायल हो गए। अस्पताल पहुंचने से पूर्व उसने दम तोड़ दिया। सदर थाना प्रभारी एसआई सुरेश सैनी के अनुसार आरोपी बाइक सवार को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed