फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   accident

ऑटो को बस ने मारी टक्कर, मासूम सहित चार लोगों की मौत, 4 पीजीआई रेफर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
accident
accident - फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। अंबाला-दिल्ली नेशनल हाईवे पर जग्गी सिटी सेंटर के पास 10 लोगों से भरे ऑटो को पीछे से आ रही बस ने टक्कर मार दी। हादसे में पंजाब मोहाली जिले के आदर्श नगर में रहने वाले दो परिवारों के चार लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। यह दोनों परिवार उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे। हादसे में एक बच्चे और दो महिलाओं सहित चार लोगों की जान चली गई। जबकि तीन मासूमों सहित एक महिला को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। हादसे में ऑटो चालक हरिओम और इसरार को मामूली चोटें आई।
विज्ञापन

हादसा शुक्रवार अल सुबह करीब साढ़े 3 बजे जग्गी सिटी सेंटर के पास हुआ। हादसे को अंजाम देने के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल इसरार की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव फैजगंज बेंटा जिला बदायूं उत्तर प्रदेश निवासी इसरार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने परिवार के साथ एक साल से आदर्श नगर नजदीक सब्जी मंडी खरड़ जिला मोहाली में रह रहा है। वीरवार- शुक्रवार देर रात करीब ढाई बजे 23 वर्षीय उसकी पत्नी साबरी, 4 वर्षीय बेटी गुलफसा, दो साल की इंसा, उसकी 22 वर्षीय बहन नसरीन और उसका पड़ोसी अवतार सिंह, उसकी 25 वर्षीय पत्नी कविता, 5 साल का बेटा प्रांसु और 3 साल का बेटा हिमांशु जोकि गांव खजरीया ब्राह्मण थाना बिथ्री चैनपुर जिला बरेली उत्तरप्रदेश के स्थायी निवासी थे आटो में बैठकर गांव फैजगंज बेंटा के लिए निकले थे। शुक्रवार अल सुबह करीब साढ़े 3 बजे जब जग्गी सिटी सेंटर के पास पहुंचे तो पीछे से तेज गति से आ रही बस ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ऑटो हाईवे पर पलट गया। हादसे में साबरी, बेटी गुलफसा, बेटी इंसा, बहन नसरीन और वह खुद घायल हो गया। इतना ही नहीं अवतार सिंह उसकी पत्नी और दोनों बेटों को भी काफी चोटें आई। राहगीरों की मदद से उसे सिविल अस्पताल अंबाला शहर पहुंचाया गया।
विज्ञापन

हादसे में इनकी हुई मौत
हादसे में साबरी व उसकी बेटी इंसा, ननद नसरीन और उनके पड़ोसी अवतार सिंह को अस्पताल में डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा 4 साल की गुलफसा, कविता व उसके दोनों प्रांसु व हिमांशु को प्राथमिक उपचार के बाद चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed