फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   AC buses start operating from Ambala

Ambala News: अंबाला से एसी बसों का संचालन शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
AC buses start operating from Ambala
अंबाला। पंजाब और दिल्ली मार्ग बंद होने के कारण अंबाला डिपाे की सामान्य बसों के साथ साथ एसी बसों के पहिए भी थमे थे। शाहबाद मारकंडा पुल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग मार्ग खुला तो अधिकारियों ने सोमवार से दोबारा वातानुकूलित बसों का दिल्ली के लिए संचालन शुरू कर दिया।
विज्ञापन

इसके कारण एसी बसों में सफर करने वाले यात्रियों को भी राहत मिली है। लेकिन किसानों के शंभू सीमा पर डटे होने के कारण पंजाब का मार्ग अभी भी बंद है। शाहबाद मारकंडा मार्ग खुलने के बाद अंबाला डिपो ने अपनी एसी बसों का संचालन शुरू कर दिया है। करीब पंद्रह दिनों तक यह एसी बसें रोडवेज वर्कशाप में खड़ी थीं।
विज्ञापन

मौजूदा समय में अंबाला डिपो के पास 10 एसी बसें हैं। जिसमें से पांच एसी बसों को चंडीगढ़ से वाया अंबाला कैंट से दिल्ली के कश्मीरी गेट तक संचालन किया जा रहा है। वहीं दो एसी बसें अंबाला छावनी से वाया दिल्ली होते हुए जयपुर तक संचालन कर रही हैं। जबकि दो एसी बसों को नारायणगढ़ सब डिपो से वाया अंबाला छावनी होते हुए दिल्ली भेजा जा रहा है। वहीं एक बस नारायणगढ़ बस अड्डा से बराड़ा होते हुए दिल्ली तक जा रही है। अंबाला डिपो द्वारा पटियाला से दिल्ली के लिए दो एसी बसें और अंबाला से जालंधर के लिए एक एसी बस का संचालन किया जा रहा था, लेकिन पंजाब रूट बंद होने के कारण इन तीनों बसों को पटियाला- दिल्ली और अंबाला-जालंधर मार्ग की जगह चंडीगढ़ से दिल्ली मार्ग पर लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों के दिल्ली कूच के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से 10 फरवरी से शंभू सीमा और शाहबाद मारकंडा पुल के पास बेरिकेडिंग करते हुए पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया था। इससे किसान दिल्ली की ओर कूच न करें। यह देख किसान 13 फरवरी से लेकर अभी तक शंभू सीमा पर बैठ गए। इसके बाद रोडवेज ने अपने पंजाब मार्ग जिसमें पटियाला, लुधियाना, जालंधर और अमृतसर की और जाने वाली एसी बसों को बंद कर दिया था। इसी तरह से दिल्ली मार्ग भी बंद होने के कारण अंबाला से शाहबाद होकर सीधी बसें दिल्ली नहीं जा रही थी।
वर्जन
शाहबाद मार्ग खुलने के बाद अंबाला और नारायणगढ़ बस अड्डा से एसी बसों को संचालन शुरू कर दिया गया है।
संजीव कुमार, डीआई, नारायणगढ़ सब डिपो, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed