फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Sarpanch of Kyodak village suspended over irregularities in development works.

Ambala News: विकास कार्यों में अनियमितता पर गांव क्योड़क का सरपंच निलंबित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Sarpanch of Kyodak village suspended over irregularities in development works.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) की सिफारिश पर गांव क्योड़क के सरपंच जसबीर सिंह को निलंबित कर दिया गया है। सरपंच पर गांव में कराए गए विकास कार्यों में अनियमितता और लापरवाही बरतने के आरोप हैं। जांच के बाद यह प्रशासनिक कार्रवाई की गई है।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने बताया गांव क्योड़क में हुए विकास कार्यों के संबंध में प्रशासन को शिकायतें मिली थीं। शिकायतों के आधार पर उन्होंने मामले की गहनता से जांच की। प्राथमिक जांच में अनियमितताओं की पुष्टि होने के बाद उन्होंने सरपंच जसबीर को सस्पेंड करने की सिफारिश उच्च अधिकारियों को भेजी थी। इस सिफारिश के आधार पर जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी (डीडीपीओ) कार्यालय की तरफ से आगामी विभागीय कार्रवाई अमल में लाई गई और निलंबन के आदेश जारी किए गए। इस बारे में जब गांव क्योड़क के सरपंच जसबीर से उनका पक्ष जानने के लिए फोन किया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन

सरपंच के निलंबन और जांच की स्थिति को लेकर जब जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी रितू लाठर से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि अभी मामले की पूरी जांच रिपोर्ट आना बाकी है। फिलहाल विकास कार्यों में अनियमितता को लेकर निलंबन की कार्रवाई की गई है, इससे ज्यादा अभी कुछ नहीं बताया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed