फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   A woman injured in road accident.

Ambala News: सड़क हादसे में महिला घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
A woman injured in road accident.
अंबाला। सड़क हादसे में महिला व बाइक सवार बेटा घायल हो गया। महिला को प्राथमिक उपचार के बाद चंडीगढ़ भेज दिया गया, जहां वह उपचाराधीन है। पुलिस ने सौंडा गांव निवासी नरेंद्र कुमार की शिकायत पर एक बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। नरेंद्र ने बताया कि उनकी मां का आपरेशन सिटी के जसपाल नर्सिंग में हुआ था इसमें उनके पेट से रसौली निकाली गई थी। चार सितंबर को वह अपनी माता को अस्पताल से दवाई दिलवाकर घर जा रहा था। दोपहर लगभग एक बजे जब वह जलबेडा रोड से अपने घर की तरफ मुड़ा तो अचानक एक बाइक सवार ने पीछे से उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में उसे हल्की चोट आई और मां के सिर पर गहरा घाव हो गया। हादसे के बाद युवक बाइक छोड़कर मौके से भाग गया इसके बाद वह अपनी मां को स्थानीय लोगों की मदद से ऑटो में डालकर नागरिक अस्पताल ले गया और यहां से उन्हें चंडीगढ़ भेज दिया। नरेंद्र ने बताया कि उनकी मां अभी भी बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed