{"_id":"6aece838ab6fbe546f0d6b9e","slug":"a-special-holding-area-will-be-created-at-the-cantonment-station-with-additional-tents-to-be-installed-ambala-news-c-36-1-amb1001-172298-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: छावनी स्टेशन पर बनेगा विशेष होल्डिंग एरिया, अतिरिक्त टेंट लगाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: छावनी स्टेशन पर बनेगा विशेष होल्डिंग एरिया, अतिरिक्त टेंट लगाए
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। दिवाली और छठ त्योहारों के मद्देनजर अंबाला मंडल रेल प्रशासन ने कैंट रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं।
इसी कड़ी में, अंबाला मंडल की वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त भवप्रीता सोनी ने खुद रेलवे स्टेशन का दौरा किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था और अन्य यात्री सुविधाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। त्योहारी भीड़ को देखते हुए स्टेशन परिसर में एक विशेष सहायता केंद्र भी स्थापित किया गया है।
यह सहायता केंद्र यात्रियों को ट्रेनों की समय-सारिणी, प्लेटफॉर्म और अन्य सहायता संबंधी जानकारी तुरंत उपलब्ध कराएगा। सुरक्षा आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान प्लेटफॉर्मों, प्रतीक्षालयों और प्रवेश-निकास द्वारों पर सुरक्षा व्यवस्था की गहन जांच की। उन्होंने आरपीएफ की विशेष टुकड़ियों की तैनाती के निर्देश दिए। इसके साथ ही, नियंत्रण कक्ष से सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से 24 घंटे निगरानी रखने को कहा गया है।
विज्ञापन
यात्रियों को भीड़भाड़ से बचाने और उनके रुकने के लिए स्टेशन पर विशेष होल्डिंग एरिया और अतिरिक्त टेंट लगाए गए हैं। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए स्टेशन पर एंबुलेंस और प्राथमिक चिकित्सा की 24 घंटे उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।