{"_id":"ff65ff3106119114d83cff363a09b13b","slug":"a-girl-dropped-by-bus-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस से गिरकर छात्रा की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस से गिरकर छात्रा की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
Updated Tue, 16 Feb 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएच-72 पर गांव बिलासपुर की 12वीं की छात्रा की मौत हो गई। पुलिस इस संबंध में निजी बस के चालक व परिचालक पर मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव बिलासपुर की रहने वाली सिमरन कुछ अन्य छात्राओं के साथ बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान एक निजी बस पहुंची तो इन सभी ने चढ़ने का प्रयास किया। इसी दौरान परिचालक ने बस चलाने का इशारा किया। कुछ देर बाद ही कुछ छात्राएं सड़क पर गिर गईं। राहगीरों ने तीनों छात्राओं को अस्पताल पहुंचाया। यहां पर डाक्टरों ने सिमरन को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि इस संबंध में निजी बस के चालक व परिचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन