फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   A culvert will be built over the drain near Pakki Sarai at a cost of Rs 3.67 crore, permission granted.

Ambala News: 3.67 करोड़ की लागत से बनेगी पक्की सराय के पास नाले के ऊपर पुलिया, मिली अनुमति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Dec 2023 02:18 AM IST
विज्ञापन
A culvert will be built over the drain near Pakki Sarai at a cost of Rs 3.67 crore, permission granted.
12 क्रास रोड पर पक्की सराय के पास चल रहा सड़क का निर्माण। संवाद
अंबाला। 3.67 करोड़ की लागत से पक्की सराय के पास नाले के ऊपर पुलिया का निर्माण किया जाएगा। पुलिया के निर्माण से जो रास्ता पहले 20 फुट का था,वो 40 फुट का हो जाएगा। इस पुलिया पर आवागमन के लिए अलग-अलग रास्ता भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिया के निर्माण से पक्की सराय के पास बिखरी गंदगी का नामोनिशान नहीं रहेगा। वहीं स्थानीय निवासियों को भी इससे सुविधा होगी। नगर परिषद द्वारा तैयार किए गए प्रस्ताव को मुख्यालय से अनुमति मिल गई है। इसलिए नगर परिषद ने निविदा को लेकर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है, ताकि बरसों से अधूरी पड़ी पुलिया का नवनिर्माण किया जा सके और वाहनाें का आवागमन सुचारु ढंग से हो सके।
विज्ञापन


सड़क निर्माण का कार्य जारी
पक्की सराय के पास अधूरी सड़क को पूरा करने का कार्य गृहमंत्री अनिल विज के निर्देश पर तेजी से करवाया जा रहा है। कुछ दिन पहले ही गृहमंत्री ने सड़क निर्माण के कार्य का शिलान्यास किया था। इस सड़क पर लगभग एक करोड़ रुपये की लागत आएगी। सड़क पर मिट्टी व रोड़ी डालकर समतल करने का कार्य किया जा रहा है। रोड रोलर की मदद से यह कार्य जारी है। सड़क के समतल होते ही सीमेंट और कंक्रीट के मिश्रण से सड़का का निर्माण पूरा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
सुभाष पार्क से हाइवे पर पहुंचेंगे वाहन
12 क्रास रोड के पक्की सराय के पास अधूरे पड़े हिस्से का निर्माण कार्य पूरा होते ही अंबाला-साहा हाइवे पर वाहनों का दबाव कम हो जाएगा। जहां पहले अंबाला छावनी सहित महेशनगर आदि की तरफ से आने वाले वाहन चालकों को उक्त हाइवे से अंबाला-दिल्ली नेशनल हाइवे पर जाना पड़ता था। लेकिन सड़क के निर्माण से वाहन चालक सुभाष पार्क से होते हुए सीधा नेशनल हाइवे तक पहुंच सकेंगे। इससे उन्हें ट्रैफिक जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी।

---------------------
पक्की सराय के पास मुख्य नाले के ऊपर पुलिया का निर्माण किया जाएगा। इस पर लगभग 3.67 करोड़ रुपये खर्च होंगे। मुख्यालय से इस योजना की अनुमति मिल गई है। अब निर्माण कार्य के लिए निविदा जारी की जाएगी ताकि पुलिया का निर्माण जल्द से जल्द पूरा किया जा सके।
मंदीप सिंह, कार्यकारी अभियंता, नप सदर।
----------------------

12 क्रास रोड पर पक्की सराय के पास चल रहा सड़क का निर्माण। संवाद

12 क्रास रोड पर पक्की सराय के पास चल रहा सड़क का निर्माण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed