फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   A youth injured in firing in Narayangarh

Crime: नारायणगढ़ में फिर गोलीकांड, दो कारों में टक्कर के बाद युवक के कंधे पर मारी गोली

Sun, 11 May 2025 09:00 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 11 May 2025 09:00 PM IST
सार

नारायणगढ़ में  दो स्कॉर्पियो कार में शनिवार रात को टक्कर हो गई। इस हादसे के बाद दो पक्षों में झगड़ा हो गया और एक युवक के कंधे पर गोली लग गई। 

विज्ञापन
A youth injured in firing in Narayangarh
गोलीबारी में एक युवक हुआ घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ब्लैक आउट के दौरान नारायणगढ़ के सरकारी कॉलेज रोड पर दो स्कॉर्पियो कार में शनिवार रात्रि को टक्कर हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के बदमाशों ने दूसरी कार सवार मानकपुर गांव निवासी वितेश कुमार पर गोली चला दी। यह गोली वितेश के कंधे पर लगी तो हमलावर मौके से फरार हो गए। खून से लथपथ हालत में वितेश को नारायणगढ़ के नागरिक अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया, जहां ऑपरेशन कर कंधे से गोली निकाली गई। 

विज्ञापन


नारायणगढ़ पुलिस ने स्कार्पियो मालिक सहित अन्य पर ऑर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। हालांकि पुलिस ने एक आरोपी नारायणगढ़ निवासी राजीव को काबू कर लिया। 
विज्ञापन


शीशा टूटने पर हुई थी बहस, कॉलेज का छात्र है घायल वितेश

घायल वितेश ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह सरकारी पीजी कॉलेज नारायणगढ़ का छात्र है। 10 मई की रात 9 बजकर 30 मिनट पर वह अपने दोस्त खुशविंद्र व अनिल कुमार के साथ स्कॉर्पियो कार में सवार होकर कॉलेज रोड पर जा रहा था। जैसे ही वह मोंटी समोसे वाली की दुकान के पास पहुंचे तो कुलडपुर गांव की तरफ से आई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने टक्कर मार दी। हादसे में कार का शीशा क्षतिग्रस्त होने के बाद नीचे उतरकर आए युवकों ने बहस शुरू कर दी। अभी तीन युवकों से  झगड़ा हो रहा था तभी एक अन्य कार से उतरकर आए युवक ने हाथ में पकड़ी पिस्तौल से फायर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed