फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   पारा परवान पर, बिजली-पानी का संकट गहराया

पारा परवान पर, बिजली-पानी का संकट गहराया

Sun, 26 May 2013 05:30 AM IST
Ambala
Ambala Updated Sun, 26 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
अंबाला। सूरज के तल्ख तेवर से सब बेहाल है। शनिवार को भी जिले का तापमान 44 डिग्री पर बरकरार रहा। बिजली कटों ने लोगों को रुलाना शुरू कर दिया है। खपत बढ़ने के कारण ट्विनसिटी में तकरीबन चार घंटे तक बिजली गुल रही। बिजली कट के कारण पेयजल आपूर्ति पर भी असर पड़ रहा है। स्कूली विद्यार्थियों का हाल सबसे ज्यादा बुरा है। वहीं कारोबार ठंडा रहा। गर्मी के कारण बीमारों की संख्या भी बढ़ने लगी है। लोग उल्टी, दस्त और घबराहट से परेशान होते जा रहे हैं। और पानी के लिए भी लोगों के प्रदर्शन शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन


मरीजों की संख्या बढ़ने लगी
इस गर्मी की वजह से घबराहट होकर बेहोश होना, उल्टी व दस्त के मरीज लगातार बढ़ते जा रहे हैं। डा. संजीव कहते हैं कि रोजाना की संख्या बीस हर क्लीनिक पर आ रही है और ये मरीज उक्त बीमारियों की वजह से परेशान है। इसलिए वे लोगों केा घरों से बाहर न निकलने की सलाह दे रहे हैं। यदि लोगों को निकलना है तो गीला तौलिया सिर पर रखकर चलें।
विज्ञापन


मुलाना में बिजली-पानी का संकट
मुलाना। कस्बे में बिजली- पानी की किल्लत को लेकर लोग बेहद परेशान है। बिजली की सप्लाई न मिल पाने के कारण जन स्वास्थ्य विभाग के ट्यूबवेल नहीं चल पाते। ऐसे में लोगों को पीने का पानी नही मिल पा रहा है। लोगों को प्यास बुझाने के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रमेश कुमार, सतीश शर्मा, महेश कुमार व ललित ने बताया कि बिजली की सप्लाई सुचारु नही मिलती। लोग पीने के पानी की एक-एक बूंद को तरस रहे हैं। लोगों ने बताया कि गर्मी के मौसम के चलते पानी की खपत बढ़ गई है। लोगों ने बताया कि धीन, जफरपुर, पौंटी, अलीपुर, खेड़ा व पप्लौथा गांव में पीने के पानी का संकट पैदा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
बीसी बाजार में पानी को लेकर हंगामा
अंबाला। कैंट के बीसी बाजार में पिछले कई महीनों से पानी की किल्लत को झेल रहे लोगों ने शनिवार को जमकर हंगामा किया और प्रशासन के खिलाफ रोष प्रकट किया।
इस दौरान राजेश कुमार, विजय कुमार, रिंकू, सुरज प्रकाश, संजय, कृष्ण लाल, आर के यादव, वेद प्रकाश, शीला देवी, बिमला देवी, पूजा, कमलेश रानी, राधा, किशोर कुमार, सुमन ने बताया कि पानी की समस्या उनके अकेले की नहीं है, बल्कि पूरे क्षेत्र का बुरा हाल है। जिसके चलते रोजाना उन्हें पानी की समस्या को दूर करने के लिए बर्तन लेकर दूसरे मोहल्ले से पानी लाना पड़ता है, इन समस्याओं को लेकर वह कई बार जल महकमे कार्यालय में जा चुके है, लेकिन कोई ठोस कार्यवाही नहीं होती।
गर्मी से कारोबार पड़ा ठंडा
गर्मी की वजह से सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है। लोग घर से निकलने से परहेज करने लगे हैं। शाम तक बाजार में मंदी का माहौल है। कारोबारी राजीव लंबा ने कहा कि गर्मी के कारण बिक्री आधी भी नहीं रह गई है। अमित सिंह कहते हैं कि सुबह दस बजे से पहले बाजारों में थोड़ी चहल-पहल दिखती है। उसके बाद शाम छह बजे तक कुछ नहीं। शाम को ग्राहक निकलते हैं। लेकिन रात को आठ बजे दुकान बंद करने का टाइम होता है। सतविंद्र टोनी का कहना है कि शाम तक ग्राहकों की बाट जोहते रहते हैं। इस वक्त बाजार में शोरूम वाले से लेकर छोटी दुकान वाला कारोबारी भी मंदी की मार झेल रहा है।


कूलर, एसी की जबरदस्त सेल

कैंट व सिटी की इलेक्ट्रानिक मार्केट में इस वक्त कूलर व एसी खरीदने को लेकर जबरदस्त मारामारी चल रही है। सबसे ज्यादा कूलर खरीदे जा रहे हैं। ठीकठाक हैसियत वाले लोग एसी खरीद रहे हैं, तो मध्यम वर्ग के लोग कूलर। इतना ही नहीं कमजोर आर्थिक स्थिति वालों के लिए भी बाजार में सस्ते कूलर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed