Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   हत्यारोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर

हत्यारोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर

Mon, 20 May 2013 05:31 AM IST
Ambala
Ambala Updated Mon, 20 May 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
अंबाला। शहर के कम्युनिटी सेंटर में शादी समारोह के दौरान हुई मारपीट में जान गंवाने वाले व्यक्ति के आरोपियों को पुलिस ने अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। वहीं, पुलिस ने महिला डॉक्टर के खिलाफ जांच के बाद ही कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

शनिवार को 10-15 व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस ने केस रजिस्टर्ड किया था और मृतक व्यक्ति के मामलें में लापरवाही बरतने के आरोप में सिविल अस्पताल की महिला डॉक्टर के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। रविवार शाम तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई थी। महिला डॉक्टर के ऊपर भी गिरफ्तारी की तलवार लटकी हुई है। आगे की कार्रवाई पुलिस जांच के बाद ही साफ हो पाएगी।
विज्ञापन


यह था मामला
शुक्रवार शाम को कांवला गांव का रहने वाला अशोक कुमार (35) आटो चालक अपने भतीजे गुलाब सिंह उर्फ काला के साथ जोकि सफाई का काम करता है। उसके साथ विकास विहार सेक्टर-1 के कम्यूनिटी सेंटर में चल रहे शादी समारोह में भोजन की झूठन उठाने के लिए गया था लेकिन शादी समारोह में अशोक कुमार की किसी से कहासुनी हो गई जिसमें शादी में मौजूद व्यक्तियों ने अशोक कुमार को पीट दिया। वहीं घायलावस्था में ही गुलाब सिंह उर्फ काला उसे मॉडल टाऊन चौकी में ऑटो में डालकर ले गया था जहां उसे गंभीरावस्था में शहर सिविल अस्पताल में लाया गया था लेकिन शुक्रवार शाम को ड्यूटी पर मौजूद महिला डॉक्टर ने अशोक कुमार को दाखिल करने के बजाय दवाई देकर घर भेज दिया था और रात को अशोक कुमार ने अपने घर में दम तोड़ दिया था। वहीं शनिवार सुबह उसके परिजनों ने शहर सिविल अस्पताल में डॉक्टर व मारपीट करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स
‘अभी तक इस मामलें में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। और महिला डॉक्टर के खिलाफ भी सिविल अस्पताल की टीम द्वारा जांच की जाएगी। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। अभी मामले की जांच चल रही है।’
पवन कुमार एसएचओं बलदेव नगर थाना अंबाला शहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed