Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Tubewell motor broken; people forced to drink saline and contaminated water

Ambala News: ट्यूबवेल की मोटर खराब, खारा और दूषित पानी पीने को मजबूर लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Tubewell motor broken; people forced to drink saline and contaminated water
छावनी के सेक्टर 34 में हैडपंप से पानी भरकर ले जाती बच्ची। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। छावनी के सेक्टर-34 में पिछले दो दिनों से जल आपूर्ति पूरी तरह से ठप पड़ी है। दैनिक जरूरतों के बीच पानी न आने से स्थानीय निवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ट्यूबवेल की मोटर खराब होने के कारण क्षेत्र में पेयजल का संकट गहरा गया है।
लोग मंदिर के पास लगे एकमात्र हैंडपंप से खारा पानी भरने को मजबूर हैं। बच्चे मंदिर के पास लगे हैडपंप से पानी भरकर ला रहे हैं जबकि मंदिर के बगल में लगी पानी की टूंटी एक साल से खराब पड़ी है। बिना पानी के क्षेत्र के लोगों को भारी परेशारियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

-----
दो दिन से मोटर हो रही खराब
रामअवतार ने बताया कि दो दिन से घरों में नल सूखे पड़े हैं। जब इस बारे में ट्यूबवेल ऑपरेटर से बात की गई, तो उसने बताया कि मोटर में खराबी आ गई है, जिसे ठीक होने में समय लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
खारा पानी पी रहे
सावित्री देवी ने बताया कि पीने के पानी का कोई अन्य साधन न होने के कारण मजबूरी में हैंडपंप का खारा पानी लाना पड़ रहा है, जिससे सेहत बिगड़ने का डर बना हुआ है। इसके अलावा ट्यूबवेल ऑपरेटर दिन में एक बार ही पानी की सप्लाई देता है।
----
दूषित पानी पीने की मजबूरी
लख्मी चंद ने बताया कि हैंडपंप से जो पानी वह भरकर लाते हैं, वह बर्तन में रखने के महज दस मिनट भीतर ही पीला पड़ने लगता है। इसके बावजूद मजबूरी में परिवार को यही पानी पीना पड़ रहा है।
-----
खराब हैंडपंप और टूंटी बढ़ा रहे आफत
लीलावती ने बताया कि मंदिर के पास लगा हैंडपंप भी सुचारू रूप से काम नहीं कर रहा है। उसमें पानी खींचने से पहले ऊपर से थोड़ा पानी डालना पड़ता है, तब जाकर मुश्किल से पानी निकलता है। इसके अलावा मंदिर के पास लगी सार्वजनिक टूंटी भी पिछले एक साल से खराब पड़ी है।

---
छावनी के सेक्टर-34 में लगे ट्यूबवेल की पानी की मोटर खराब हो गई थी, जिसे ठीक करवा दिया गया है।
- जितेंद्र, एसडीओ, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, अंबाला।

छावनी के सेक्टर 34 में हैडपंप से पानी भरकर ले जाती बच्ची। संवाद

छावनी के सेक्टर 34 में हैडपंप से पानी भरकर ले जाती बच्ची। संवाद

छावनी के सेक्टर 34 में हैडपंप से पानी भरकर ले जाती बच्ची। संवाद

छावनी के सेक्टर 34 में हैडपंप से पानी भरकर ले जाती बच्ची। संवाद

छावनी के सेक्टर 34 में हैडपंप से पानी भरकर ले जाती बच्ची। संवाद

छावनी के सेक्टर 34 में हैडपंप से पानी भरकर ले जाती बच्ची। संवाद

छावनी के सेक्टर 34 में हैडपंप से पानी भरकर ले जाती बच्ची। संवाद

छावनी के सेक्टर 34 में हैडपंप से पानी भरकर ले जाती बच्ची। संवाद

छावनी के सेक्टर 34 में हैडपंप से पानी भरकर ले जाती बच्ची। संवाद

छावनी के सेक्टर 34 में हैडपंप से पानी भरकर ले जाती बच्ची। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed