Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   A special express train will run between Chandigarh and Purnia today.

Ambala News: चंडीगढ़ से पूर्णिया के बीच आज चलेगी स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
A special express train will run between Chandigarh and Purnia today.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। त्योहारों के मौसम में उत्तर प्रदेश और बिहार की ओर जाने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने एक बड़ा फैसला लिया है। यात्रियों की सहूलियत और ट्रेनों में होने वाली अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे चंडीगढ़ और पूर्णिया जंक्शन के बीच आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन करने जा रही है।
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय के अनुसार, यह ट्रेन अंबाला, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, वाराणसी, छपरा और समस्तीपुर होते हुए पूर्णिया तक जाएगी। इस ट्रेन में शयनयान और सामान्य श्रेणी के डिब्बे उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन


बॉक्स
ट्रेन संचालन की तिथियां और फेरे
ट्रेन संख्या 04514 चंडीगढ़ से 7 और 11 नवंबर को संचालित होगी। वहीं, ट्रेन संख्या 04513 पूर्णिया जंक्शन से 9 और 13 नवंबर को प्रस्थान करेगी। चंडीगढ़ से ट्रेन रात 10 बजे रवाना होकर 10:45 बजे अंबाला कैंट और अगले दिन तड़के 3:50 बजे पूर्णिया पहुंचेगी। वापसी में पूर्णिया से ट्रेन सुबह 6:50 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 2:45 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। ट्रेन बीच रास्ते के अंबाला कैंट, यमुनानगर-जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, रायबरेली, मां बेल्हा देवी धाम, वाराणसी, गाजीपुर, बलिया, सुरमानपुर, छपरा, हाजीपुर, मुज्जफरपुर, समस्तीपुर, बरौनी, बेगू सराय, खगड़िया, मानसी, सहरसा व बनमनखी स्टेशनों पर रुकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed