{"_id":"53-48225","slug":"Ambala-48225-53","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरार बेटे के पिता ने दोस्तों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरार बेटे के पिता ने दोस्तों को पीटा
Ambala
Updated Sun, 23 Dec 2012 05:31 AM IST
विज्ञापन
अंबाला। सिविल अस्पताल स्थित हर्बल पार्क में उस वक्त हंगामा हो गया, जब एक व्यक्ति ने अपने फरार बेटे के तीन दोस्तों की पिटाई कर दी। इसमें एक युवती भी शामिल है। व्यक्ति ने तीनों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दे दी और उन्हें अपने बेटे को भगाने में षड्यंत्र रचने का आरोपी बताया। मगर बाद में जांच के बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया और पिता को समझाकर वापस भेज दिया। हुआ यूं कि एक युवती अपने दो दोस्तों के साथ सिविल अस्पताल हर्बल पार्क में घूम रही थी। तभी वहां एक अन्य युवक का पिता पहुंच गया। इस पिता का बेटा पहले से ही फरार चल रहा था। देखते ही देखते उस पिता ने तीनों की पिटाई कर दी। पिता ने उनके खिलाफ पुलिस में कंप्लेन दी और स्थानीय पुलिस को बुलवाकर दोनों युवकों व युवती को उनके हवाले कर दिया। पिता का कहना था कि उनका बेटा डेढ़ माह पहले घर से फरार है और उसकी बात उक्त तीनों से होती है। जबकि उक्त तीनों ने ही उसे घर से भगाने का षड्यंत्र रचा। पुलिस ने जब तीनों से बातचीत की, तो उन्होंने स्वीकार किया वे भागे हुए युवक से बात करते हैं और युवक अपने घरवालों से परेशान है। पुलिस ने भी युवक से बात की, मगर उसने घर आने से इनकार कर दिया। उसके बाद पुलिस ने अपनी औपचारिकताएं पूरी कर हिरासत में पकड़े युवक व युवती को छोड़ दिया।
विज्ञापन