{"_id":"53-48220","slug":"Ambala-48220-53","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार से निकालकर हथियारों से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार से निकालकर हथियारों से पीटा
Ambala
Updated Sun, 23 Dec 2012 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारायणगढ़। एक युवक को कुछ लोगों द्वारा हमला कर घायल करने के आरोप में शहजादपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। उपचार के लिए घायल युवक को शहजादपुर के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसको प्राथमिक उपचार के बाद अंबाला रेफर कर दिया। हमले में घायल हुए कस्बा माजरा शहजादपुर निवासी नीरज चौहान ने कि शनिवार को उसके फोन पर किसी ने कहा कि वह गांव अंधेरी से रोहित बोल रहा है, उसने कोई जरूरी बात करनी है, इसलिए शहजादपुर बस अड्डे पर खड़ा उसका इंतजार कर रहा है।
जिसके चलते करीब एक बजे वह अपनी कार में सवार होकर शहजादपुर बस अड्डे के नजदीक पहुंच गया था। नीरज ने बताया कि कुछ देर बाद वहां पांच युवक आए, एक के हाथ में रिवाल्वर, एक के हाथ में चाकू व तीन हमलावरों के हाथों में डंडे थे। हमलावरों ने उसे गाड़ी से खींचकर बाहर निकाला और उसको मारने लगे, शोर सुन लोगों को जमा होते देख हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल अवस्था में ग्रामीणों ने उसे अस्पताल में पहुंचाया। थाना प्रभारी सुरेश कमार ने बताया कि हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।