फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   निगम ने गलती सुधार असल मालिक के नाम चढ़ाई दुकान, रेंट क्लर्क चार्जशीट

निगम ने गलती सुधार असल मालिक के नाम चढ़ाई दुकान, रेंट क्लर्क चार्जशीट

Wed, 10 Apr 2019 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
निगम ने गलती सुधार असल मालिक के नाम चढ़ाई दुकान, रेंट क्लर्क चार्जशीट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंबाला कैंट। बीआई मेस रोड पर दिव्यांग पवन दुग्गल की दुकान फर्जी कागजों के सहारे उसी के नौकर के नाम चढ़ाने के मामले में नगर निगम ने अपने रेंट क्लर्क को चार्जशीट कर दिया है। वहीं अब नगर निगम ने अपनी गलती सुधारते हुए दुकान वापस पवन दुग्गल के नाम कर दी है। इससे पहले इसी दुकान को गलत दस्तावेजों के आधार पर निगम ने पवन दुग्गल के नौकर दिलीप कुमार के नाम ट्रांसफर कर दिया था। वहीं अब शिकायतकर्ता ने मामले की शिकायत एसपी से कर न्याय की मांग की है।

यह था मामला
बीआई मेस रोड पर निगम की दुकान पवन दुग्गल के नाम पर है। यहां पर उनका नौकर दिलीप कुमार दुकान का कार्य करता था। इसी बीच निगम क्लर्क के साथ सेटिंग कर दिलीप ने फर्जी कागजों में यह दुकान अपने नाम ट्रांसफर करवा ली। निगम स्टाफ ने भी महज एक एफिडेविट के दम पर यह दुकान ट्रांसफर कर दी। इस एफिडेविट पर निगम अधिकारियों के फर्जी हस्ताक्षर तक किए गए। बीते वर्ष पवन दुग्गल को जब यह पता चला तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। मामले की शिकायत मंत्री अनिल विज से की गई थी, जिसके बाद उन्होंने जांच के आदेश तक दिए थे। निगम अधिकारियों की प्राथमिक जांच में ही एक रेंट क्लर्क की भूमिका संदिग्ध पाई गई थी। उसे कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। मगर इसके बाद कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई। मामला तूल पकड़ने पर निगम ने अब दुकान वापस पवन दुग्गल के नाम कागजों में चढ़ा दी है।
विज्ञापन


अब पुलिस से की शिकायत
दुकान फर्जी दस्तावेजों के सहारे किसी अन्य के नाम चढ़ाने का यह मामला सीधा धोखाधड़ी एवं सरकारी दस्तावेजों में छेड़छाड़ से जुड़ा हुआ है। इस कारण अब पवन दुग्गल ने मामले की शिकायत एसपी से कर न्याय की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक सामने आए ऐसे कई मामले
नगर निगम स्टाफ द्वारा दुकानदारों और ठेकेदारों तक को अपने ही स्तर पर अधिकारियों के हस्ताक्षर कर फर्जी नोटिस जारी करने के कई मामले सामने आ चुके हैं। 2012 में एक विज्ञान एजेंसी को भी इसी तरह एक फर्जी पत्र जारी किया गया था जबकि निगम दुकानों से किराया वसूलने के फर्जी नोटिस भी अधिकारियों की पकड़ में आ चुके हैं।

इस मामले में दुकान को वापस असल दुकानदार के नाम किया गया है। वहीं रेंट क्लर्क को भी चार्जशीट किया गया है।
मीनाक्षी दहिया, कमिश्रर, नगर निगम, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed