फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   कपड़े की दुकान में लगी आग, 15 लाख का नुकसान

कपड़े की दुकान में लगी आग, 15 लाख का नुकसान

Sun, 10 Mar 2019 01:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
कपड़े की दुकान में लगी आग, 15 लाख का नुकसान
अंबाला सिटी। शहर जगाधरी गेट पर स्थित एक दुकान में शुक्रवार रात अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही फायरब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकानदार के अनुसार आग से करीब 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जगाधरी गेट पर स्थित हरीश दी हट्टी के मालिक हरीश ने बताया कि रोज की तरह वह गत रात करीब साढ़े 8 बजे दुकान बंद कर रामनगर स्थित अपने घर पर चले गए। उन्होंने बताया कि इसके बाद उनके पड़ोसी दुकानदार ने रात करीब साढ़े तीन बजे उन्हें फोन कर सूचना दी कि उनकी दुकान में से धुआं निकल रहा है। हरीश ने बताया कि मौके पर पहुंचकर देखा तो दुकान में आग धूं-धूंकर जल रही थी। इसके बाद फायरब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हरीश ने बताया कि उनकी कपड़े की दुकान है और आग लगने से उनकी दुकान में रखे कपड़े व अन्य सामान जलने से उन्हें करीब 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। हरीश ने फिलहाल दुकान में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed