{"_id":"5c7c286cbdec22094a2c93d5","slug":"91551640684-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्तदान शिविर में महिलाएं आई आगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्तदान शिविर में महिलाएं आई आगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्तदान शिविर में 12 महिलाओं समेत 100 ने किया रक्तदान
अंबाला कैंट। पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए जिला युवा विकास संगठन द्वारा दुराना में 67वां रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि हरियाणा पुलिस के एडीजीपी डॉ. आरसी मिश्रा रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा रेडक्रॉस सोसायटी के महासचिव डीआर शर्मा व संगठन प्रधान तरुण कौशल हरियोली ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल रणजीत सिंह, पूर्व एयर कमांडेंट उजागर सिंह व इनलाइट नीड आफ ऑफ किड्स कनाडा के प्रधान नरेंद्र बैंस उपस्थित रहे। संगठन कोषाध्यक्ष गुरुदेव सिंह मुंडेर के नेतृत्व में आयोजित रक्तदान शिविर में 126 युवाओं व महिलाओं ने रक्तदान के लिए पंजीकृत कराया, जिसमें स्वास्थ्य चेकिंग के बाद 100 युवाओं ने रक्तदान कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। शिविर की खास बात यह रही कि शिविर में 12 महिलाओं ने भी रक्तदान कर शहीदों को नमन किया। इस अवसर पर एडीजीपी मिश्रा ने संगठन की प्रशंसा करते हुए कहा कि संगठन द्वारा पिछले 13 वर्षों से समाज हित में किए जा रहे कार्य प्रशंसनीय ही नहीं बल्कि अनुकरणीय भी हैं। उन्होंने कहा कि रक्तदान के माध्यम से शहीदों को श्रद्धांजलि देना एक पुनीत कार्य है। हम सभी का परम कर्तव्य है कि हम लोग सीमाओं पर तैनात सैनिकों को यह संदेश देते रहे कि पूरा देश उनके मान सम्मान में एकजुट है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डीआर शर्मा ने कहा की जिला अंबाला में ग्रामीण क्षेत्रों में रक्तदान में काफी तेजी आई है। इस अवसर पर संगठन प्रधान तरुण कौशल व महासचिव नरेश मित्तल ने बताया कि संगठन द्वारा अब तक 67 रक्तदान शिविर, 47 स्वास्थ्य चेकिंग शिविर, 29 आंखों का निशुल्क ऑपरेशन शिविरों, 40 सिलाई कढ़ाई केंद्र व 316 ऊषा सिलाई स्कूलों की स्थापना, 19 लोहड़ी पर्व कन्याओं के नाम कार्यक्रम मेरा गांव मेरी शान कार्यक्रम उज्ज्वल शैक्षणिक भविष्य के लिए निशुल्क ट्यूशन सेंटर आदि का आयोजन कर समाज में सामाजिकता की अलख जगा रहा है। शिविर में तरुण कौशल ने 52वीं गुरदेव सिंह मंडेर ने 39वीं, पवन सैनी ने 11वीं, बलजीत सिंह ने 9वीं, चरणजीत सिंह ने 10वीं गुरप्रीत सिंह ने नौवीं, देवेंद्र सिंह ने 13वीं, जगप्रीत सिंह मर्दोंसाहब ने 12वीं, अंग्रेज ने तीसरी तेजिंद्र सिंह ने 7वीं बार रक्तदान किया। शिविर में पांच दपंतियों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर रेड क्रॉस अंबाला सचिव विजय लक्ष्मी, यूथ रेड क्रॉस संयोजक संजीव धीमान, संगठन महासचिव नरेश मित्तल, वरिष्ठ उपप्रधान जगमोहन सिंह मछौंडा, मिहा सिंह रंगा, डॉ राधिका चीमा आदि मौजूद रहे।