फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   बीमा नहीं कराने वाले किसानों को आधा मिलेगा मुआवजा

बीमा नहीं कराने वाले किसानों को आधा मिलेगा मुआवजा

Wed, 26 Dec 2018 01:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Dec 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
बीमा नहीं कराने वाले किसानों को आधा मिलेगा मुआवजा
बीमा नहीं कराने वाले किसानों को मिलेगा आधा मुआवजा
विज्ञापन

मामला अक्तूबर-नवंबर में बारिश की वजह से बर्बाद हुई फसल के मुआवजे का
सोमवार को अंबाला पहुंचे सीएम ने कहा- अंबाला में दो तिहाई किसानों ने नहीं कराया फसल का बीमा
नौ हजार किसानों को मिलेगा 20 से 25 हजार प्रति एकड़ मुआवजा
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। बारिश की वजह से अक्तूबर-नवंबर में खराब हुई धान की फसल का मुआवजा फसल बीमा कराने वाले किसानों को 20 से 25 हजार रुपये प्रति एकड़ मिलेगा। इसके विपरीत दो तिहाई किसान जिन्होंने फसल बीमा नहीं कराया उन्हें यह मुआवजा आधा मिलेगा। यह जानकारी सोमवार को अंबाला पहुंचे सीएम मनोहर लाल ने गांव चौड़मस्तपुर में आयोजित सभा में किसानों को दी थी। उन्होंने किसानों से हर हाल में फसल का बीमा कराने की बात कही थी।
इस बार अक्तूबर और नवंबर में बेमौसमी बारिश से जिले के कई किसानों की धान एवं अन्य फसल तबाह हो गई थी। जिले में 57 हजार किसानों में से नौ हजार उन किसानों ने मुआवजे के लिए आवेदन किए थे जिन्होंने बीमा करवा रखा था। इसके अलावा हजारों अन्य किसानों ने भी आवेदन किए जिन्होंने बीमा नहीं करवाया था। इन किसानों को अब मुआवजे की आधी राशि मिलेगी। नग्गल क्षेत्र के ही सैकड़ों किसान ऐसे थे जोकि प्रभावित थे। सोमवार को नग्गल क्षेत्र में ही पहुंचे सीएम ने यह जानकारी दी थी कि जिन किसानों ने फसल बीमा कराया था उन्हें 20 से 25 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा मिलेगा जबकि जिन किसानों ने बीमा नहीं कराया उन किसानों को 10 से 12 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा मिलेगा।
विज्ञापन

मुआवजे के लिए कई बार कर चुके प्रदर्शन
खराब हुई फसल के मुआवजे के लिए डीसी कार्यालय में किसान यूनियन से लेकर विभिन्न गांवों के किसान एवं राजनीतिक दल प्रदर्शन कर चुके हैं। किसानों से अधिकारियों की बहस तक हो चुकी है। इतना ही नहीं मुआवजा राशि में हो रही लगातार देरी को लेकर विभिन्न राजनीतिक दल भी विरोध जता चुके हैं, मगर अभी तक सरकार की ओर से मुआवजा राशि किसानों को प्रदान नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed