फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   गंभीर हालत में कराया एमएम मुलाना अस्पताल कालेज में दाखिल

गंभीर हालत में कराया एमएम मुलाना अस्पताल कालेज में दाखिल

Thu, 10 Aug 2017 01:16 AM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
गंभीर हालत में कराया एमएम मुलाना अस्पताल कालेज में दाखिल
मुलाना। रुकड़ी गांव में बुधवार देर रात बच्चे की बर्थ डे पार्टी कर रहे परिजनों पर पांच युवकों ने जानलेवा हमला बोल दिया। हमले में एक ही परिवार की एक महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। घायलों को मंगलवार मध्य रात्रि एमएम अस्पताल मुलाना में दाखिल कराया गया, जहां घायलों की गंभीर हालत बनी हुई है। मुलाना पुलिस ने घायल के बयानों के आधार पर पांचों आरोपियों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अस्पताल में दाखिल घायल विशाल दत्ता ने बताया कि वो अपने परिवार के साथ अपने भतीजे का जन्मदिन मना रहे थे। जन्मदिन पर उन्होंने केवल अपने परिवार के करीबी ही आमंत्रित किए हुए थे। उन्होंने बताया कि पार्टी के बाद जब विशाल अपने दोस्तों के साथ गली में पहुंचा तो गांव के ही एक व्यक्ति ने उन्हें गली में खड़े होने से मना करने लगा। विशाल ने बताया कि वह उसे पार्टी न बुलाने पर एतराज जता रहा था। इतने में ही इस व्यक्ति ने गुस्सा होकर उनके साथ गाली गलौच करने लगा। विशाल के पिता ने इस व्यक्ति को समझा कर उसके घर भेज दिया, जबकि बाद में वह कुछ लोगों के साथ आया और तेजधार हथियारों के साथ हमला कर दिया। लहूलुहान हालत में विशाल के दोस्तों ने विशाल को एमएम अस्पताल मुलाना में दाखिल करवाया।
विज्ञापन

विशाल के अनुसार हमले की जानकारी जैसे ही उसके के चचेरे भाई ललित को मिली तो वह घर से बाहर आया, बाहर आते ही मलकीत ने चारों हमलावरों के साथ ललित पर तलवार से हमला बोल दिया, जबकि परिवार के अन्य सदस्यों पर हमला कर उनको जख्मी कर दिया। इसके बाद मोहल्ले वालों के एकत्रित होने के कारण हमलावर मौके से फरार हो गए। घायलों को परिजनों ने एमएम अस्पताल दाखिल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुलाना थाना प्रभारी मेहर सिंह ने बताया कि घायल के बयानों पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। घायलों की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद मामले में कुछ और धाराएं भी जुड़ सकती हैं, जबकि कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed