{"_id":"5989f5164f1c1b6c618b4a8d","slug":"91502213398-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"- महिलाओं की चोटी काटने का मामला -","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
- महिलाओं की चोटी काटने का मामला -
Updated Tue, 08 Aug 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो नंबर :: 37 व 38
आसपास के लोगों में खौफ का माहौल, पुलिस ने शुरू की पड़ताल
अमर उजाला ब्यूरो
साहा। गांव ढकौला में सोमवार देर रात एक महिला के बाल अचानक काट लिए गए। इस घटना के बाद से परिवार जहां दहशत में है, वहीं आसपास के लोगों में भी खौफ है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी है। यह परिवार यूपी के बदायूं का है, जो गांव में आकर रह रहा है।
पीड़ित महिला बॉबी पत्नी रोहताश ने बताया कि वह एक हाल ही में साहा ग्रोथ सेंटर में काम करने के लिए यहां आई है। सहमी बॉबी ने बताया कि रात को करीब साढ़े ग्यारह बजे वह शौच के लिये कमरे से बाहर निकली। वह रात को बाहर जाने से डरती है, इसलिये उसने अपने पति को भी उठाया। उसका पति उसके साथ चल दिया, जब वह शौच कर कमरे की ओर वापस आ रही थी तो अचानक उसे चूड़ियों व पायल के बजने की आवाज सुनाई दी। यह सुनकर घबराई तो उसने देखा कि उनके पास एक बिल्ली निकल रही है। तभी वह कमरे की ओर बढ़ी तो अचानक उसने महसूस किया कि उसके बालों को जोर से झटका लगा। तभी उसने मुड़ कर देखा कि उसके बाल कटे हुये थे और नीचे पड़े थे। यह देखकर वह बेसुध हो गई। इसके बाद उसके पति ने उसे उठाया और कमरे तक लेकर पहुंचा। उसके पति ने यह सारी बात पड़ोसियों को बताई। यह सुनकर आसपास के लोग भी घबरा गए। पुलिस भी मंगलवार को यह जानकारी लगने पर पीड़ित परिवार के पास पहुंची। यहां पर उसने महिला से बातचीत की व आसपास भी पूछताछ की। एएसआई रामकरण ने बताया कि घटना को लेकर पूरी तरह से छानबीन की जा रही है।
अफवाहों का बाजार भी गर्म
अंबाला में चोटी कटने की अफवाहों का बाजार भी पूरी तरह से गर्म है। कैंट के नन्हेड़ा क्षेत्र में जहां एक महिला की चोटी कटने की अफवाह फैल गई, वहीं टुंडला में भी एक सैनिक की पत्नी की चोटी कटने की चर्चा जोरों पर रहीं। इन स्थानीय निवासियों की मानें तो दोनों मामलों में कितनी सच्चाई है, यह तो पता नहीं। दूसरी ओर इन परिवारों से संपर्क करने पर उन्होंने ऐसी घटना से इनकार कर दिया है।