{"_id":"5988b1b34f1c1b4d558b458e","slug":"91502130611-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ के सैनिक स्कूल द्वारा बनाई गई राखी का सिटी मंजी साहिब गुरुद्वारा में स्वागत किया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ के सैनिक स्कूल द्वारा बनाई गई राखी का सिटी मंजी साहिब गुरुद्वारा में स्वागत किया गया
Updated Tue, 08 Aug 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। सैनिक पब्लिक स्कूल बहादुरगढ़ के बच्चों की ओर से बनाई गई 221 फुट की राखी का अंबाला पहुंचने पर स्वागत किया गया। सिटी के मंजी साहिब गुरुद्वारा में स्कूल के बच्चे प्रिंसिपल के साथ पहुंचे और गुरुद्वारा में माथा टेका। यह राखी वाघा बार्डर पर सैनिकों को दी जाएगी, जिसके पिछले काफी समय से स्कूल के बच्चे बनाने में जुटे हैं।
बहादुरगढ़ के सैनिक पब्लिक स्कूल में बच्चियों की ओर से 221 फुट की राखी बनाने का कार्य पिछले करीब 15 दिनों से चल रहा था। बच्चियों ने मिलकर एक बहुत सुंदर राखी तैयार की। इस राखी को तैयार करने में स्कूल मैनेजमेंट की ओर से सामग्री दिल्ली से उपलब्ध करवाई गई थी। सोमवार को सुबह सैनिक पब्लिक स्कूल बहादुरगढ़ से वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने बच्चों को इस विशाल राखी बनाने पर शुभकामनाएं देते हुए रवाना किया। इसके बाद यह सभी बच्चे प्रिंसिपल के साथ बस में सवार होकर अंबाला सिटी पहुंचे। यहां पर राज्यपाल अधिकार संरक्षण परमजीत सिंह बड़ौला, सुखदेव सिंह गोबिंदगढ़ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अकालीदल, एसजीपीसी मेंबर हरपाल सिंह पाली, कर्मबीर, सतीश कुमार सौंटा, बिन्नी संधू आदि ने स्कूल की बच्चियों का अंबाला पहुंचने पर फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया व गुरु घर का प्रसाद ग्रहण करवाया। सैनिक पब्लिक स्कूल बहादुरगढ़ की छात्राओं में भव्य, गीता तथा राक्षी, अभिलाषा, निधि, तान्या, पूनम, नेहा ने कहा कि सैनिक देश की रक्षा करने के लिए सीमा पर डटे। प्रिंसिपल बी.एल भारद्वाज ने बताया कि यह राखी हरियाणा प्रदेश ही नहीं बल्कि देश की सबसे बड़ी राखी होगी।