फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   90 cases of electricity theft caught, fine of Rs 22 lakh

Ambala News: बिजली चोरी के 90 मामले पकड़े, 22 लाख रुपये जुर्माना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jan 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
90 cases of electricity theft caught, fine of Rs 22 lakh
बिजली चोरी चेकिंग के दौरान मीटर को चेक करते हुए कर्मचारी।
अंबाला सिटी। कड़ाके की सर्दी में भी लोग बिजली चोरी करने से बाज नहीं आ रहे। बिजली निगम ने शनिवार को जिलेभर में अभियान चलाया और 90 बिजली चोरी के मामले पकड़े। बिजली चोरी पकड़े जाने पर निगम ने 22 लाख का जुर्माना भी लगाया।
विज्ञापन

बिजली निगम की चेकिंग में सामने आया कि जिले में ज्यादातर लोग डायरेक्ट कुंडी और मीटर को बायपास कर चोरी करते पकड़े गए। यही नहीं बिजली निगम के संज्ञान में बिजली चोरी करने के कुछ नए तरीके भी सामने आए हैं। निगम ने सुबह पांच बजे से शाम तक जिले भर में अभियान चलाया। जिले में डिविजन की बात करें तो शहजादपुर डिविजन में 11, छावनी में 46, अंबाला शहर में 33 चोरी के मामले पकड़े गए हैं। निगम अधिकारियों ने बिजली चोरी पकड़ने के बाद अपनी आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गठित की गई थी 20 टीम
बिजली निगम ने जिले भर में चोरी पकड़ने के लिए अभियान चलाया। यह अभियान सुबह पांच बजे शुरू हुआ और शाम तक चला। निगम अधिकारी और कर्मचारियों ने पहले उन जगहों का भी सर्वे किया, जहां पर बिजली की खपत तो ज्यादा हैं, मगर उन एरिया से निगम को राजस्व कम मिल रहा है। उसके बाद निगम ने जिले में चेकिंग के लिए 20 टीमों का गठन किया। इन टीमों में बिजली निगम अधिकारी, कर्मचारी, बिजली विजिलेंस समेत अन्य टीम शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीटर बाहर निकलने के बाद भी चोरी
जिले में करीब सभी जगहों पर बिजली मीटर घरों से बाहर निकल चुके हैं, लेकिन उसके बाद भी लोग कई जुगाड़ बिजली चोरी करने के लिए अपना रहे हैं। इनमें डायरेक्ट कुंडी तो लोग लगा ही रहे हैं, साथ ही मीटर को बायपास कर बिजली चोरी की जा रही है। इसके अलावा मीटर से छेड़छाड़ कर उसमें डिवाइस लगाकर चोरी के मामले भी पहले सामने आ चुके हैं। मगर निगम अब ऐसे लोगों को छोड़ने के मूड में नहीं हैं। निगम ने अपना चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। आने वाले दिनों में भी यह अभियान जारी रखा जाएगा।
गर्मी में बिजली निगम की बढ़ जाती है परेशानी
दरअसल, गर्मी का सीजन शुरू होते ही दो महीने के बाद बिजली खपत ज्यादा हो जाएगी। साथ ही लाइनलॉस भी बढ़ जाता है, कई एरिया ऐसे होते हैं, जहां बिजली खपत ज्यादा होती है और निगम के पास राजस्व कम आता है। निगम ने पिछले वर्ष भी सितंबर माह में चेकिंग अभियान चलाकर चोरी पकड़ी थी। अब जनवरी माह में चोरी पकड़ी गई।


वर्जन
जिले में सुबह पांच बजे से चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें 90 चोरी पकड़ी गई है और करीब 22 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया। चेकिंग के लिए 20 टीमों का गठन किया गया था। ज्यादातर बिजली चोरी डायरेक्ट कुंडी और मीटर को बायपास कर की जा रही थी। इसके साथ ही मीटर से छेड़छाड़ कर भी बिजली चोरी के मामले सामने आए हैं। यह चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा। निगम टीम शहर व ग्रामीण क्षेत्र में चेकिंग कर रही है। कई चोरी के सामने आ रहे हैं। जल्द ही उनको भी पकड़ा जाएगा।
सुखबीर सिंह, एक्सईएन, अंबाला शहर डिविजन।

बिजली चोरी चेकिंग के दौरान मीटर को चेक करते हुए कर्मचारी।

बिजली चोरी चेकिंग के दौरान मीटर को चेक करते हुए कर्मचारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed