फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   मुलाना के सरकारी स्कूल में पीजीटी अध्यापक की नियुक्ति

मुलाना के सरकारी स्कूल में पीजीटी अध्यापक की नियुक्ति

Fri, 05 Apr 2019 01:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
मुलाना के सरकारी स्कूल में पीजीटी अध्यापक की नियुक्ति
मुलाना के सरकारी स्कूल में पीजीटी अध्यापक की नियुक्ति
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुलाना। वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुलाना के परीक्षा परिणाम के हालात सामने आने के बाद विद्यालय में पीजीटी अध्यापक की नियुक्ति कर दी गई। एसडीएम बराड़ा भारत भूषण कौशिक ने स्कूल का दौरा कर वहां के हालात जाने। स्कूल अध्यापकों से भी उनके टाइम टेबल संबंधित चर्चा की। इसके अलावा एसडीएम बराड़ा ने विद्यालय में छात्रों से भी समस्याएं जानी और पाया कि विद्यालय में छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। एसडीएम बराड़ा ने बीईओ बराड़ा राम प्रकाश से संपर्क कर तुरंत विद्यालय में पीजीटी अध्यापक की नियुक्ति संबंधित चर्चा की, जिसके बाद एक पीजीटी अध्यापक की नियुक्ति की गई। अब 9 से 12 कक्षा के छात्रों को पीजीटी अध्यापक पढ़ाएगा। वहीं कक्षा 6 से 9 तक के बच्चे टीजीटी अध्यापक से पढ़ सकेंगे।
बता दें कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुलाना में पिछले काफी समय से टीजीटी अध्यापक 9 से 12 कक्षा के छात्रों को पढ़ा रहा था, जबकि नियमानुसार वह केवल 6 से 9 कक्षा के छात्रों को पढ़ा सकता है। नतीजन इस वर्ष छठी कक्षा के सभी छात्र गणित विषय में फेल हो गए, जिससे परिजनों में व्यापक रोष पनपा। इसके बाद प्रशासन ने विद्यालय में एक पीजीटी अध्यापक नियुक्त किया है।
विज्ञापन

---
मामला संज्ञान में आते ही स्कूल का दौरा किया गया। समस्या को देखते हुए वहां स्टाफ की कमी को पूरा करने के लिए एक पीजीटी अध्यापक नियुक्त किया गया है। वहीं स्कूल प्रिंसिपल को विशेष हिदायतें दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- भारत भूषण कौशिक, एसडीएम बराड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed