{"_id":"5ca5056dbdec221423554cba","slug":"81554318701-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन सामग्री की पर्ची काटने पर विवाद, टिप्पर मालिकों ने हाईवे किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन सामग्री की पर्ची काटने पर विवाद, टिप्पर मालिकों ने हाईवे किया जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खनन सामग्री की पर्ची काटने पर विवाद, टिपर मालिकों ने हाईवे किया जाम
अमर उजाला ब्यूरो
नारायणगढ़। खनन सामग्री की पर्ची काटने को लेकर हुए विवाद में टिपर मालिकों ने एनएच-72 नारायणगढ़-काला आंब मार्ग पर गांव डेरा के निकट जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस के साथ काला आम्ब पुलिस चौकी प्रभारी ब्रहमदत्त ने टिपर मालिकों व रॉयलटी अधिकारियों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। यह जाम करीब 15 मिनट तक ही लगा रहा। जानकारी के अनुसार बुधवार को गांव डेरा के निकट एक स्क्रीनिंग प्लांट के मालिक जोकि सत्तापक्ष के एक बड़े नेता का परिजन बताया जाता है, का पर्ची काटने वाले रॉयलटी अधिकारियों के साथ विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि स्क्रीनिंग प्लांट संचालक ने खनन सामग्री से भरे टिपर को सड़क के बीचों-बीच खड़ा कर दिया, जिसकी देखादेखी अन्य टिपर चालकों ने भी अपने वाहन सड़क पर लगा दिए। देखते ही देखते वहां पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने अधिकारियों के साथ-साथ प्लांट संचालक को भी समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।