फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   रेलवे का मेगा ब्लॉक कल, कई ट्रेनें होंगी प्रभावित

रेलवे का मेगा ब्लॉक कल, कई ट्रेनें होंगी प्रभावित

Fri, 29 Mar 2019 01:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
रेलवे का मेगा ब्लॉक कल, कई ट्रेनें होंगी प्रभावित
रेलवे का मेगा ब्लॉक कल, कई ट्रेनें रद्द, कई के रूट डायवर्ट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। सहारनपुर-दिल्ली रेल सेक्शन पर रेलवे की ओर से 30 और 31 मार्च को मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान डाउन लाइन पर ब्रिज निर्माण कार्य होगा। इस वजह से रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है जबकि कई के मार्ग बदले गए हैं। कई ट्रेनों को अंबाला-सहारनपुर रेलमार्ग के बजाए दिल्ली-पानीपत रेलमार्ग से निकाला जाएगा। इससे यात्रियों को अलगे कई दिनों में खासी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

मेगा ब्लॉक के कारण 30 मार्च को ट्रेन नंबर 54540 अंबाला कैंट-निजामुद्दीन रद्द रहेगी। इसी तरह ट्रेन नंबर 54539 निजामुद्दीन अंबाला कैंट 31 मार्च को रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर 64557 दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर भी 30 मार्च को रद्द रहेगी। इसके अलावा जिन ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए जाएंगे, उनमें 14522 अंबाला कैंट-दिल्ली एक्सप्रेस, 14682 जालंधर सिटी-नई दिल्ली एक्सप्रेस एवं 04402 कटरा एक्सप्रेस को अंबाला-सहारनपुर रेलमार्ग के बजाए अंबाला कैंट-पानीपत रेलमार्ग से निकाला जाएगा। इसके अलावा बीच मार्ग भी रेलवे द्वारा कई ट्रेनों को रद्द किया जाएगा, जिनमें 64562 अंबाला कैंट-दिल्ली, 64561 दिल्ली-अंबाला कैंट, 54542 अंबाला कैंट-मेरठ को बीच मार्ग रद्द किया जाएगा। मेगा ब्लाक के कारण ट्रेन नंबर 18238 अमृतसर बिलासपुर एक्सप्रेस, 13151 कोलकाता-जम्मू एक्सप्रेस, 12238 जम्मू-बनारस एक्सप्रेस और 12232 चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से लेट होगी। इसके अलावा कुछ अन्य ट्रेनों पर भी असर पड़ेगा। अंबाला-सहारनपुर-मेरठ लाइन पर सफर करने वाले रेल यात्रियों को 30 व 31 मार्च को परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed