{"_id":"5c23dc79bdec2256bb251604","slug":"81545854073-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडरब्रिज के कार्य के कारण लोगों के घरों और दुकानों को रहा नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडरब्रिज के कार्य के कारण लोगों के घरों और दुकानों को रहा नुकसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंडरपास की खुदाई से घरों में आईं दरारें, दुकानों के आगे का हिस्सा धंसा
लोग बोले- विभागीय अधिकारी नुकसान की जिम्मेदारी लेने से मना कर रहे, दुकानदारों में रोष
फोटो नंबर 35 और 36
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। रेलवे स्टेशन के पास बन रहा अंडरपास क्षेत्र के दुकानदारों के लिए परेशानी बन गया है। खुदाई के दौरान उनके घरों की दीवारों में दरारें आ गईं और दुकानों के आगे का हिस्सा धंस गया है। इससे कभी भी उनके घर व दुकानें धराशायी हो सकते हैं। जब दुकानदारों ने इस बारे में विभागीय अधिकारियों से बात की तो उन्होंने किसी भी तरह के होने वाले नुकसान की जिम्मेदारी लेने से मना कर दिया है। इसको लेकर दुकानदारों में रोष है।
दुकानदार तरसेम, सोनू, नवीन, मोंटू, नरेंद्र, जोनी, सुदेश गोयल, अमरजीत सिंह व अन्य ने बताया कि जैसे-जैसे खुदाई अधिक होती जा रही है उनके घरों की दीवारों में दरारें आ रही हैं। कई घरों की दीवारों ने तो पलस्तर भी छोड़ दिया है। वहीं दुकानों की जमीन भी धंस गई है। उन्हें डर है कि कहीं उनकी दुकानें व घर गिर न जाएं। कई किरायेदार तो डर के कारण कमरे भी खाली करके चले गए हैं। वहीं उन्हें भी हादसे का डर बना हुआ है। दुकानदारों ने बताया कि पहले ही विभागों की लापरवाही के कारण काम बहुत देरी से शुरू हुआ है, वहीं अब जब काम शुरू हुआ तो उन्हें इस तरह की परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं इस कार्य के शुरू होने के बाद से तो उनकी दुकानदारी भी पूरी तरह से ठप हो गई है। अगर दुर्भाग्य वश उनके साथ कोई हादसा हो जाता है तो कोई भी विभाग इसकी जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार नहीं है। इसके लिए तो वह डीसी को भी लिखित में शिकायत दे चुके हैं, लेकिन इसके बाद भी उन्हें वहां से कोई संतोषजनक जबाव नहीं मिला है। उन्होंने मांग की कि या तो कार्य को रोक दिया जाए या विभाग लिखित में किसी भी तरह के होने वाले हादसे की जिम्मेदारी ले।