{"_id":"5b3fc7054f1c1bb6248b4db8","slug":"81530906373-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संशो----बच्ची से दुष्कर्म पर लोगों में गुस्सा, आरोपी को जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संशो----बच्ची से दुष्कर्म पर लोगों में गुस्सा, आरोपी को जेल भेजा
Updated Sat, 07 Jul 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्ची से दुष्कर्म पर बार एसोसिएशन बोली, नहीं लडे़ंगे केस, हो फांसी
अमर उजाला ब्यूरो
नारायणगढ़। सात साल की बच्ची से दुष्कर्म पर जहां शहरभर के लोगों में गुस्सा है, वहीं पुलिस ने आरोपी सुदेश अटवाल को शुक्रवार को अदालत में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आरोपी पर पहले भी मामले दर्ज हैं। उल्लेखनीय है कि
नारायणगढ़ के रहने वाले सुदेश अटवाल ने वीरवार दोपहर के समय एक मासूम बच्ची को बहला-फुसलाकर कर ले गया और उसे हवस का शिकार बनाया। इस पर बच्ची ने अपने साथ हुई ज्यादती के बारे में देर शाम काम से वापस लौटे पिता को बताई। बच्ची के परिजन उसे लेकर अस्पताल गए और पुलिस को सूचित किया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को वीरवार को ही गिरफ्तार कर लिया था। मामला उस समय तनावपूर्ण हो गया जब नारायणगढ़ थाना प्रभारी बच्ची का मेडिकल करवाने उसे अंबाला ले जाने की बात करने लगे। तनाव की सूचना मिलते ही डीएसपी नारायणगढ़ अमित भाटिया अस्पताल पहुंचे और लोगों को शांत करवाया। निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।
उधर, इस घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र के लोगों में जबरदस्त गुस्सा है, जबकि बार एसोसिएशन ने आरोपी का केस लेने से ही इंकार कर दिया है और उसे फांसी देने की मांग की। शुक्रवार को जब आरोपी को अदालत में पेश करने के लिए लाया गया तो विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और आमजन भी एकत्रित हो गए। स्थिति को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। अदालत ने इस मामले में आरोपी सुदेश अटवाल को जेल भेजा है। इसी मामले में कुछ लोगों पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े करते हुए एसएचओ पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने 376ए, बी, आईपीसी चार व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद दुष्कर्म हुआ है या नहीं, इसकी पुष्टि हो पाएगी। बच्ची के बयान पर रेप का मामला ही दर्ज हुआ है। अदालत ने आरोपी को जेल भेजा है, जबकि आगामी जांच की जा रही है।
- अभिषेक जोरवाल, एसपी, अंबाला