फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   - आगामी दिनों में भी छाई रहेगी धुंध

- आगामी दिनों में भी छाई रहेगी धुंध

Wed, 27 Dec 2017 12:49 AM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
- आगामी दिनों में भी छाई रहेगी धुंध
धुंध का असर, कई ट्रेनें घंटों लेट
विज्ञापन

अंबाला कैंट। धुंध की वजह से रेलमार्ग अस्त-व्यस्त होने लगा है। लंबी दूरी की ट्रेनों पर धुंध का असर खासा पड़ रहा है जिस कारण ट्रेनें घंटों लेट चल रही है। मंगलवार तड़के धुंध खासी रही जिस वजह से कई प्रमुख ट्रेनें निर्धारित समय से लेट रही। इसके अलावा रेलवे ने कुछ ट्रेनों को रद्द भी कर दिया है। उधर, चंडीगढ़ मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी धुंध का असर रहेगा जिससे यात्रियों को खासी परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
मंगलवार तड़के धुंध की चादर छाई रही जिस कारण ट्रेनें रेंग-रेंग कर आगे बड़ी। धुंध की वजह से मंगलवार को फाजिल्का-नई दिल्ली एक्सप्रेस आठ घंटे, सद्भावना एक्सप्रेस तीन घंटे, गोरखपुर से अमृतसर जाने वाली गोरखपुर एक्सप्रेस तीन घंटे, श्रीगंगानगर से हरिद्वार इंटर सिटी एक्सप्रेस आठ घंटे, मुज्जफरपुर से अंबाला हरिहर एक्सप्रेस सात घंटे, दिल्ली-अंबाला पैसेंजर ट्रेन दो घंटे, अमृतसर से जयनगर सरयू यमुना एक्सप्रेस 26 घंटे, हावड़ा से अमृतसर हावड़ा एक्सप्रेस तीन घंटे, हावड़ा मेल ढाई घंटे, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस डेढ़ घंटा निर्धारित समय से लेट रही। इसके अलावा अन्य ट्रेनें भी आंशिक तौर पर लेट रही जिस वजह से हजारों यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। ट्रेनों की सही स्थिति जानने के लिए स्टेशन के इंक्वायरी काउंटर पर यात्रियों की कतारें लगी रही। दूसरी ओर कम दूरी वाली कुछ ट्रेनें सही समय पर कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंची, लेकिन आउटर पर ट्रेनें काफी समय तक खड़ी रही जिस वजह से यह ट्रेनें भी आंशिक तौर पर लेट रही।
विज्ञापन

सड़क मार्ग पर भी असर
धुंध की वजह से सड़क परिवहन भी प्रभावित हुआ। वाहन रेंग-रेंग कर चले जिस कारण वाहन चालकों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। सुबह जीटी रोड पर धुंध की वजह से एक कार की अन्य कार से मामूली भिड़ंत भी हुई मगर गनीमत रही की इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed