फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   - सिविल अस्पताल के आईपीडी ब्लॉक का निरीक्षण करने पहुंचे थे डीजी हेल्थ

- सिविल अस्पताल के आईपीडी ब्लॉक का निरीक्षण करने पहुंचे थे डीजी हेल्थ

Sat, 02 Sep 2017 12:25 AM IST
Updated Sat, 02 Sep 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
- सिविल अस्पताल के आईपीडी ब्लॉक का निरीक्षण करने पहुंचे थे डीजी हेल्थ
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंबाला कैंट।
सिविल अस्पताल में धीमी गति से चल रहे आईपीडी ब्लॉक और अन्य निर्माण कार्य का शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के डीजी हेल्थ आदित्य चौधरी ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीजी हेल्थ ने अस्पताल के इमरजेंसी ब्लॉक के साथ आईपीडी ब्लॉक में अधिकतर काम लटका मिला।
जैसे ही डीजी हेल्थ ने पीडब्लूडी विभाग के संबंधित अधिकारियों से कारण जानना चाहा तो जीएसटी की मार के कारण काम लटकने की बात सामने आई। इस दौरान अधिकारियों का कहना था कि जीएसटी के कारण काफी काम अधर में लटका हुआ था। काफी समय से वह सामान के इंतजार में बैठे हुए थे। अब कहीं जाकर सामान आया है। अधिकारियों का कहना था कि बरसात के कारण भी काफी काम लटका पड़ा है। इसी बात को लेकर डीजी हेल्थ ने संबंधित विभाग के अधिकारियों की जमकर फटकार लगाई और अधिकारियों को जल्द से जल्द काम को पूरा करने के निर्देश दिए। ताकि स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज द्वारा दिए गए तोहफे का मरीजों को लाभ मिल सके। निरीक्षण के दौरान डीजी हेल्थ ने आईपीडी ब्लॉक में लिफ्ट व ब्लॉक से जुड़ी महत्वपूर्ण कार्यों को देखा और संबंधित अधिकारियों से कार्यों पर चर्चा भी की। करीबन एक से डेढ़ घंटा बिताने के बाद वह अस्पताल से चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

---
आक्सीजन प्लांट लगाने में बांधा बन रहा बरसात का पानी
अस्पताल में ओपीडी ब्लॉक के ठीक पीछे लगने वाले आक्सीजन प्लांट का भी डीजी हेल्थ आदित्य चौधरी ने निरीक्षण किया। परंतु प्लांट का काम शुरू न होने पर डीजी हेल्थ ने संबंधित विभाग के अधिकारी को तलब कर लिया। कारण पूछने पर अधिकारी ने बताया कि बरसात के पानी के कारण जलभराव की स्थिति बनी हुई है और मिट्टी भी चिकनी होने के कारण क्रेनों व मशीनों को निर्धारित जगह तक लाना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
डीजी हेल्थ मंत्री को देंगे निर्माण कार्य की जानकारी
अस्पताल में चल रहे निर्माण कार्य का पूरा ब्यौरा लेने के बाद डीजी हेल्थ स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को पूरी जानकारी देंगे। दरअसल, आईपीडी ब्लॉक को जल्द से जल्द शुरू करने के लिए स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने अधिकारियों को निर्देश दिए थे। उसके बावजूद भी अस्पताल में ज्यादातर काम लटका पड़ा है। जिसके बाद स्वास्थ्य मंत्री के निर्देशानुसार डीजी हेल्थ ने अस्पताल का निरीक्षण किया था।

---
अस्पताल पहुंचा कैथ लैब का सामान
अस्पताल में मरीजों को कैथ लैब की सुविधा जल्द पहुंचाने का काम शुरू हो गया है। शुक्रवार कैथ लैब से जुड़ी काफी मशीनें पहुंचे और उन्हें लैब के अंदर शिफ्ट रखा गया। सूत्रों के अनुसार अस्पताल में कैथ लैब का काम प्राथमिकता पर किया जा रहा है। जल्द ही कैथ लैब शुरू होने की उम्मीद भी जताई जा रही है। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने भी इमरजेंसी ब्लॉक के शुभारंभ पर दो माह तक कैथ लैब का शुभारंभ करने के निर्देश दिए थे। लेकिन काम अधर में होने के कारण विभाग कैथ लैब का काम शुरू करने में लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed