{"_id":"597cd9b54f1c1ba3168b4881","slug":"81501354421-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"--कृपा इसे समाचार में जोड़ लें ---","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
--कृपा इसे समाचार में जोड़ लें ---
Updated Sun, 30 Jul 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला कैंट। दलीपगढ़ क्षेत्र स्थित घर में महिला ने बाथरूम में अपनी चुन्नी के साथ फंदा लगा लिया जिसके कारण महिला की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के लिए शव कैंट सिविल अस्पताल मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस ने मृतका के भाई हरीश की शिकायत पर आरोपी पति व सास के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए पति को गिरफ्तार किया। तोपखाना पुलिस को दी शिकायत में दलीपगढ़ निवासी हरीश ने बताया कि उसकी 30 वर्षीय बहन रचना की शादी करीब आठ महीने पहले डिफेंस कालोनी निवासी सुमित के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही बहन की सास व पति दहेज न लाने को लेकर हमेशा ताना मारते थे। हरीश ने बताया कि तीन चार दिन पहले ही उसका जीजा सुमित बहन रचना को दलीपगढ़ स्थित घर छोड़कर गया था जिसके बाद से ही उसकी बहन परेशान चल रही थी और इसी परेशानी के चलते रचना ने फंदा लगा लिया जिसके कारण उसकी मौत हो गई। तोपखाना पुलिस ने हरीश की शिकायत पर सास व पति के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव वारिसों को सौंप दिया जाएगा। डीएसपी सुरेश कौशिक ने बताया कि घर से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें महिला ने लिखा है कि वह न तो अच्छी बहू बनी न बेटी, मुझे माफ करना’ फिलहाल इस सुसाइड नोट की जांच की जाएगी। पुलिस ने आरोपी पति को काबू कर लिया है।
विज्ञापन