फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   79 Train effected from 1 july

आज से 1 जुलाई तक प्रभावित रहेंगी 79 ट्रेन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
79 Train effected from 1 july
मंडल के सरहिंद रेलवे स्टेशन पर नान इंटर लॉकिंग कार्य के चलते 24 जून यानी आज से 1 जुलाई तक 79 यात्री ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। इस कारण 54 ट्रेनों को अलग-अलग दिन रद्द रखा जाएगा, वहीं 9 ट्रेनों को बदले मार्ग से, 8 को बीच रास्ते रद्द किया गया है। वहीं 3 को देरी से चलाया जाएगा, वहीं 25 जून को 5 ट्रेन सरहिंद स्टेशन पर नहीं रुकेंगी। ये जानकारी मंडल वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक हरि मोहन ने दी
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मंडल के अधीन पिलखनी-साहनेवाल इस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर डीएफसीसीआईएल से जुड़े कार्य को लेकर ट्रेन संचालन में बदलाव किया गया है। उन्होंने यात्रियों से आग्रह किया कि स्टेशन पर आने से पहले रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 और रेलवे की वेबसाइट से ट्रेन के संबंध में जानकारी जरूर हासिल करें।
विज्ञापन

-----------
रद्द ट्रेन
04676 श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा-गांधीधाम 24 जून, 04646 जम्मूतवी-जैसलमेर 24,26,28 व 29 जून, 05211 दरभंगा-अमृतसर 24,26 व 28 जून ,05097 भागलपुर-जम्मूतवी 24 जून, 04662 जम्मूतवी-बाड़मेर 25 व 27 जून,02379 सियालदाह-अमृतसर 25 जून रद्द, 04653 न्यूजलपाईगुड़ी-अमृतसर 25 जून,02919 डॉ.आंबेडकर नगर-श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा 25 व 28 जून को रदद रहेंगी। 04649 जयनगर-अमृतसर 25,27 व 29 जून, 04674 अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस 25,27 व 29 जून, 04671 बांद्रा-श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा 25,27 व 28 जून, 04652 अमृतसर-जयनगर 25,27 व 30 जून, 04651 जयनगर-अमृतसर 25,27 व 29 जून को रदद रहेंगी। 04661 बाड़मेर-जम्मूतवी 25,27 व 29 जून, 01077 पूणे-जम्मूतवी 25 से 28 जून, 03005 हावड़ा-अमृतसर 25 से 29 जून, 02331 हावड़ा-जम्मूतवी 25 व 26 जून, 05252 जालंधर सिटी-दरभंगा स्पेशल 27 जून से और ट्रेन नंबर 05251 दरभंगा-जालंधर सिटी 26 जून से पूर्णतौर पर आगामी आदेशों तक रदद रहेंगी। 02238 जम्मूतवी-वाराणसी 27,28,29 व 30 जून, 02237 वाराणसी-जम्मूतवी 26,27,28 व 29 जून, 04132 उधमपुर-प्रयागराज 27 व 30 जून, 04131 प्रयागराज-उधमपुर 26 व 29 जून , 02054/53 अमृतसर-हरिद्वार-हरिद्वार जनशताब्दी 26,27,28,29 व 30 जून, 05212 अमृतसर-दरभंगा 26,28 व 30 जून, 02920 श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा-डॉ. आंबेडकर नगर मालवा एक्सप्रेस 27 व 30 जून को रद्द रहेगी। 04650 अमृतसर-जयनगर सरयू यमुना 26,28 व 30 जून, 04673 जयनगर-अमृतसर 26,28 व 30 जून, 02380 अमृतसर-सियालदाह जलियांवाला बाग 27 जून, 02026 अमृतसर-नागपुर 28 जून, 02025 नागपुर-अमृतसर 26 जून, 04672 श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा-बांद्रा टर्मिनस स्वराज एक्सप्रेस 26,29 व 30 जून, 04675 गांधीधाम-श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा 26 जून, 04678 श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा-हापा 28 जून, 04677 हापा-श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा 29 जून, 04679 जामनगर-श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा 30 जून, 04680 श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा-जामनगर 27 जून, 02356 जम्मूतवी-पटना 27 व 30 जून, 02355 पटना-जम्मूतवी 26 व 29 जून, 02422/21 जम्मूतवी-अजमेर-जम्मूतवी 26 से 30 जून, 04654 अमृतसर-न्यूजलपाईगुड़ी 30 जून, 02318 अमृतसर-कोलकाता 29 जून, 02317 कोलकाता-अमृतसर 27 जून, 02358 अमृतसर-कोलकाता 28 जून व 1 जुलाई, 02357 कोलकाता-अमृतसर 26 व 29 जून, 05098 जम्मूतवी-भागलपुर 29 जून, 04145 कानपुर सेंट्रल-अमृतसर 28 जून, 04146 अमृतसर-कानपुर सेंट्रल 29 जून, 04645 जैसलमेर-जम्मूतवी 26,28,30 जून व 1 जुलाई, 01078 जम्मूतवी-पूणे 26 से 29 जून, 03006 अमृतसर-हावड़ा 26 से 30 जून, 02332 जम्मूतवी-हावड़ा 27 व 28 जून को रद्द रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
मार्ग परिवर्तन
ट्रेन नंबर 02426/25 जम्मूतवी-नई दिल्ली 26 से 30 जून तक गिल-धूरी और जाखल रेलवे मार्ग से चलेगी। इसी प्रकार 02408 अमृतसर-न्यूजलपाईगुड़ी 25 जून को साहनेवाल-चंडीगढ़, 04652 अमृतसर-जयनगर 25 जून को गिल-धूरी-राजपुरा मार्ग से, 02920 श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा-डॉ.आंबेडकर नगर 25 जून को साहनेवाल-चंडीगढ़, 00464 अमृतसर-हावड़ा 25 जून को गिल-धूरी-राजपुरा, 02278 जम्मूतवी-तिरूपति 25 जून गिल-धूरी-राजपुरा, 02325 कोलकाता-नंगलडैम 24 जून चंडीगढ़-मोरिंडा, 02326 नंगलडैम-कोलकाता 26 जून मोरिंडा-चंडीगढ़ के रास्ते संचालित की जाएगी।
-----------------
बीच रास्ते रद्द
ट्रेन नंबर 03308 फिरोजपुर कैंट-धनबाद 26 से 30 जून तक फिरोजपुर कैंट से सहारनपुर रेलवे स्टेशन के बीच रद्द रहेगी। इसी प्रकार 03307 धनबाद-फिरोजपुर कैंट 24 से 28 जून तक सहारनपुर से फिरोजपुर कैंट के बीच रद्द, 08238 अमृतसर-कोरबा 27 जून को अमृतसर-हजरत निजामुद्दीन स्टेशनों के बीच रद्द, 08237 कोरबा-अमृतसर 25 जून को हजरत निजामुद्दीन-अमृतसर के बीच रद्द, 04502/01 ऊना हिमाचल-सहारनपुर-ऊना हिमाचल 25 से 30 जून तक ऊना हिमाचल-अंबाला के बीच दोनों दिशाओं में रद्द, 02904 अमृतसर-मुंबई सेंट्रल 26 से 30 जून तक अमृतसर-अंबाला कैंट के बीच रद्द, 02903 मुंबई-अमृतसर सेंट्रल 24 से 28 जून तक अंबाला कैंट-अमृतसर के बीच रद्द रहेगी।
-------------------
देरी से चलने वाली
ट्रेन नंबर 04502 ऊना हिमाचल-सहारनपुर 25 जून को ऊना रेलवे स्टेशन से 1.30 बजे के स्थान पर 90 मिनट की देरी से दोपहर 3 बजे रवाना होगी। इसी प्रकार 04674 अमृतसर-जयनगर 25 जून को अमृतसर रेलवे स्टेशन से दोपहर 1.05 बजे के स्थान पर 120 मिनट की देरी से दोपहर 3.05 बजे रवाना होगी। वहीं ट्रेन नंबर 04672 श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा-बांद्रा टर्मिनस स्वराज एक्सप्रेस 25 जून को खन्ना रेलवे स्टेशन पर 45 मिनट के लिए रोक कर चलाई जाएगी।

---------------------------------
सरहिंद स्टेशन पर नहीं ठहराव
25 जून को चलने वाली ट्रेन नंबर 04674 अमृतसर-जयनगर, 08238 अमृतसर-कोरबा, 04662 जम्मूतवी-बाड़मेर, 03308 फिरोजपुर कैंट-धनबाद व ट्रेन नंबर 01078 जम्मूतवी-पूणे सरहिंद रेलवे स्टेशन पर नहीं रुकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed