फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   जिला बार एसोसिएशन चुनाव : उमरीश गांधी को 80 वोटों से हरा रोहित जैन बने प्रधान

जिला बार एसोसिएशन चुनाव : उमरीश गांधी को 80 वोटों से हरा रोहित जैन बने प्रधान

Thu, 11 Apr 2019 09:02 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 09:02 PM IST
विज्ञापन
जिला बार एसोसिएशन चुनाव : उमरीश गांधी को 80 वोटों से हरा रोहित जैन बने प्रधान
अंबाला सिटी। जिला बार एसोसिएशन अंबाला का चुनाव शुक्रवार को गहमागहमी के बीच संपन्न हुआ। दो बार प्रधान रह चुके रोहित जैन ने अपने प्रतिद्वंद्वी और पूर्व प्रधान उमरीश गांधी को 80 वोटों से हराकर प्रधान पद पर कब्जा जमाया। चुनाव को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। शुक्रवार सुबह से बार चुनाव को लेकर कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं का जमावड़ा लगना शुरू हो गया था। चुनाव में कुल 995 वोट में से 927 वकीलों ने अपने मत का प्रयोग किया। रोहित जैन को 500 और उमरीश गांधी को 421 वोट मिले। वहीं इस दौरान 6 वोट अमान्य पाए गए। बता दें कि रोहित जैन 2015 और 2016 में लगातार दो बार के प्रधान रह चुके हैं। वहीं उमरीश गांधी पिछली बार प्रधान चुने गये थे। उपप्रधान पद के लिए अधिवक्ता आरके परवाना और संदीप चौहान के बीच मुकाबला था। संदीप चौहान 684 वोट पाकर उपप्रधान चुने गए। वहीं आरके परवाना को 222 वोट मिले। उपप्रधान के लिए डाले गए मतों में 21 वोट अमान्य पाए गए। संदीप चौहान इससे पूर्व 2015 में बार के सेक्रेटरी रह चुके हैं।
विज्ञापन


ये हैं परिणाम
सेक्रेटरी : रोहित गर्ग 398 वोट पाकर सेक्रेटरी चुने गए। उनके प्रतिद्वंद्वी सुनील जैन को 184 और गरिमा शर्मा को 334 वोट मिले। वहीं 11 वोट अमान्य पाए गए।
ज्वाइंट सेक्रेटरी : दीपक कुमार माकन 396 वोट पाकर ज्वाइंट सेक्रेटरी चुने गए। उनके प्रतिद्वंद्वी सुमित कुमार को 254 और हर्ष साहनी को 268 वोट मिले। वहीं 9 वोट अमान्य पाए गए।
विज्ञापन

कैशियर : हर्ष वोहरा 406 वोट पाकर कैशियर चुने गए। उनके प्रतिद्वंद्वी रमेश चंद्र भल्ला को 220 वोट और विजय पाल सिंह को 287 वोट मिले। वहीं 14 वोट अमान्य पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेंबर : अधिवक्ता दीपक मगवाना, आशुतोष शर्मा, गुलाब सिंह, अनिता रानी को एग्जिक्यूटिव मेंबर चुना गया।

साढ़े पांच बजे घोषित हुआ परिणाम
बता दें कि सुबह 9.30 मिनट पर वोटिंग शुरू हुई जोकि शाम 4 बजे तक चली। इसके बाद 5.30 बजे परिणाम घोषित किया गया।

वकीलों के हित में करेंगे काम
नवनियुक्त प्रधान रोहित जैन और उनकी कार्यकारिणी ने बार के वकीलों को विश्वास दिलाया कि वह अपने पद की गरिमा को बनाए रखते हुए सभी वकीलों के हित में हरसंभव प्रयास करेंगे। इस दौरान रोहित जैन ने बताया कि उनके लिए कोर्ट एक परिवार है और यह चुनाव भी एक परिवार में ही था। उन्होंने कहा कि उनका भरपूर प्रयास रहेगा कि कोर्ट में अधिवक्ताओं की सभी परेशानियों को दूर किया जाए और उनकी सभी मांगों को पूरा किया जाए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed