{"_id":"5c9d25a1bdec2213e648f4e8","slug":"71553802657-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा सिविल सर्विस परीक्षा के लिए बनाए 5","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा सिविल सर्विस परीक्षा के लिए बनाए 5
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा सिविल सर्विस परीक्षा के लिए बनाए 58 परीक्षा केंद्र
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। हरियाणा सिविल सर्विस परीक्षा को लेकर अंबाला शहर और छावनी में 58 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ ने वीरवार पंचायत भवन में आयोजित बैठक के के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने परीक्षा को लेकर किए गए प्रबंधों बारे भी जानकारी हासिल की। परीक्षा को लेकर जो हिदायतें जारी की हैं, उसको ध्यान में रखकर कार्य किए जाने के बारे में निर्देश दिए।
उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए बताया कि 31 मार्च को हरियाणा सिविल सर्विस परीक्षा दो चरणों में होगी। प्रात: 10 से 12 बजे तक और दोपहर बाद 3 से 5 बजे तक यह परीक्षा आयोजित होगी तथा इस परीक्षा में 15120 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा के लिए 58 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें अंबाला शहर में 34 और छावनी में 24 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सुबह साढ़े आठ बजे से लेकर 9:50 बजे तक परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र में प्रवेश कर सकता है। उसके उपरांत उन्हें परीक्षा में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में कमिशन द्वारा जारी किया गया एडमिट कार्ड व बॉल पैन ले जाने की अनुमति होगी इसके साथ उन्हें अपना एक पहचान पत्र भी लाना होगा। इसी आधार पर उनकी परीक्षा केंद्र में एंट्री होगी। परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, घड़ी, बेलट, किसी प्रकार के इलेक्ट्रोनिक गैजेट इत्यादि ले जाने पर पूर्ण रूप से पाबंदी रहेगी। उन्होंने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से परीक्षा केन्द्रों पर जैमर की व्यवस्था के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे और परीक्षा केंद्र में वीडियोग्राफी भी करवाई जाएगी। परीक्षा के लिए 22 ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ-साथ दो आब्जर्वर भी लगाए गए हैं। इस बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त सतेंद्र सिवाच, नगरधीश सुशील कुमार, जीएम रोडवेज गौरी मिड्ढा, जिला शिक्षा अधिकारी उमा शर्मा, डीएसपी अजीत सिंह सहित संबधित अधिकारी मौजूद रहे।
---
शहर जाम मुक्त रहे, पुलिस को दी हिदायत
उपायुक्त ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा से पहले व बाद में ऐसी व्यवस्था करें कि शहर व जीटी रोड पर जाम न लगे, इसके तहत वह पहले ही ट्रैफिक पुलिस की ऐसी व्यवस्था रखें। परीक्षा को लेकर धारा 144 लगाई गई है। उन्होंने यह भी बताया कि कमिशन द्वारा इस परीक्षा को लेकर पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। जीएम रोडवेज को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि वह परीक्षा वाले दिन बसों के संचालन की ऐसी व्यवस्था करें कि परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी परेशानी का सामना ना करना पड़े। जिला शिक्षा अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि जिन स्थानों पर परीक्षा केंद्र बनाए गए वह वहां पर मूलभूत सुविधाएं जैसे पानी की व्यवस्था, शौचालय की व्यवस्था इत्यादि ठीक हो। इसके साथ-साथ जैमर चालू हालत में है या नही इसकी भी जांच कर ले।