फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   उद्यमी : औयद्योगिकक्षेत्र में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की आवश्यकता, एसडीओ : अलग बिजली लाइन का एस्टीमेट मुख्यालय को भिजवाया

उद्यमी : औयद्योगिकक्षेत्र में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की आवश्यकता, एसडीओ : अलग बिजली लाइन का एस्टीमेट मुख्यालय को भिजवाया

Thu, 27 Dec 2018 01:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 27 Dec 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
उद्यमी : औयद्योगिकक्षेत्र में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की आवश्यकता, एसडीओ : अलग बिजली लाइन का एस्टीमेट मुख्यालय को भिजवाया
उद्यमी : औद्योगिक क्षेत्र में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की आवश्यकता, एसडीओ : बिजली लाइन का एस्टीमेट मुख्यालय को भिजवाया
विज्ञापन

फोटो नंबर-----20
डीसी ने औद्योगिक क्षेत्र साहा के उद्यमियों की शिकायतों के शीघ्र निपटान के दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। डीसी शरणदीप कौर बराड़ ने बुधवार को अपने कार्यालय में औद्योगिक क्षेत्र साहा से संबंधित उद्यमियों की शिकायतें सुनीं। इनके निपटान के लिए विभागों के अधिकारियों को विशेष प्राथमिकता पर समाधान करने का निर्देश दिया। बैठक में साहा औद्योगिक क्षेत्र उद्यमी एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ-साथ उद्योग, स्वास्थ्य विभाग, बीएसएनएल, विद्युत निगम, अग्निशमन विभाग, डाक विभाग व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
एसोसिएशन के अध्यक्ष राजबीर सिंह ने डीसी को बताया कि उद्योग विभाग द्वारा आयोजित समाधान कार्यक्रम के दौरान औद्योगिक क्षेत्र साहा में बिजली, बीएसएनएल, स्वास्थ्य, अग्निशमन इत्यादि से जुड़ी समस्याएं उठाई गईं थीं। इस औद्योगिक क्षेत्र में बिजली का लोड बढ़ाने के लिए अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की आवश्यकता है। विद्युत निगम के एसडीओ ने बताया कि इस क्षेत्र के लिए ट्रांसफार्मर के बजाय अलग बिजली लाइन का एस्टीमेट मुख्यालय को भिजवाया गया है। तीन महीने में समस्या का समाधान होने की उम्मीद है। इसी प्रकार औद्योगिक इकाइयों की गलत रीडिंग की समस्या पर निगम अधिकारियों ने बताया कि प्राइवेट कंपनियों के कर्मचारियों को बदल दिया गया है और अब ऐसी कोई समस्या नहीं होगी।
विज्ञापन

------------
इंटरनेट की सुविधा भी नहीं
बैठक में औद्योगिक क्षेत्र में इंटरनेट सुविधा न होने की समस्या रखी। इस पर बीएसएनएल के एसडीओ सतविंद्र सिंह ने बताया कि लाइन बिछाने के लिए हरियाणा राज्य औद्योगिक विकास निगम से अनुमति लेने की प्रक्रिया आरंभ की जा रही है। उसके उपरांत लाइन बिछाकर यह सुविधा दे दी जाएगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बीएसएनएल की ओएलटी पहले ही लग चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
स्थान उपलब्ध हो तो अग्निशमन सुविधा दी जाएगी
औद्योगिक क्षेत्र में अग्निशमन सुविधा न होने पर अधिकारियों ने बताया कि यदि स्थान उपलब्ध हो जाता है तो यह सुविधा उपलब्ध करवा दी जाएगी। एचएसआईआईडीसी के अधिकारियों ने मौके पर ही स्थान उपलब्ध करवाने की सहमति प्रदान कर दी। इस औद्योगिक क्षेत्र में श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए श्रम विभाग के माध्यम से ईएसआई स्थापित करने के लिए औद्योगिक विकास निगम ने स्थान उपलब्ध करवाने की सहमति दी है।

-----------
डाकघर की भी होगी सुविधा
क्षेत्र में डाक घर की सुविधा के लिए भी डाक विभाग के अधिकारियों ने सहमति प्रदान करते हुए शीघ्र सुविधा उपलब्ध करवाने की बात कही। डीसी ने औद्योगिक क्षेत्र के श्रमिकों के लिए छावनी से बस सेवा के लिए भी जीएम रोडवेज को निर्देश दिए। इसके अलावा औद्योगिक क्षेत्र में कानून व्यवस्था की स्थिति के लिए पुलिस विभाग को निर्देश दिए। औद्योगिक विकास निगम के अधिकारियों ने बताया कि पूरे क्षेत्र की चहारदीवारी की प्रक्रिया तेजी से जारी है। बैठक में उद्योग विभाग से संयुक्त आयुक्त विजय लक्ष्मी, एचएसआईआईडीसी के वरिष्ठ प्रबंधक हरि चंद सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed