{"_id":"5c228f9abdec2257162fa55c","slug":"61545768858-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्तदान से ही बच सकती हैं जिंदगियां, इसे लैब या फैक्ट्री में नहीं बनाया जा सकता : सत्यदेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्तदान से ही बच सकती हैं जिंदगियां, इसे लैब या फैक्ट्री में नहीं बनाया जा सकता : सत्यदेव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्तदान से ही बच सकती हैं जिंदगियां, इसे फैक्टरी में नहीं बनाया जा सकता : सत्यदेव
फोटो नंबर :: 23, 24
राज्यपाल ने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर रक्तदान और नेत्र जांच शिविर में की शिरकत
कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज नहीं हुए शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
नारायणगढ़। राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने कहा कि रक्तदान से ही किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचा सकते हैं, जबकि प्रयोगशाला या फैक्टरी में इसे नहीं बनाया जा सकता। इसलिए हर स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान अवश्य करे ताकि किसी के जीवन को बचाया जा सके। वे मंगलवार को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस (सुशासन दिवस) पर सैनी धर्मशाला नारायणगढ़ में आयोजित रक्तदान शिविर और आंखों की जांच के लिए मुफ्त कैंप का शुभारंभ करने के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल ने महात्मा ज्योतिराव फूले भवन का उद्घाटन भी किया और इस भवन के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। इस दौरान प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को भी आमंत्रित किया गया, लेकिन वे शामिल नहीं हो पाए।
राज्यपाल ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया और जिला रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से रक्तदाताओं को बैज लगाए। उन्होंने नेत्र जांच शिविर का भी दौरा किया और डॉक्टरों एवं नेत्र रोगियों से बातचीत की। लगभग 250 लोगों ने रक्तदान किया व नेत्र जांच कैंप में लगभग 823 ओपीडी हुई जिनमें से 248 रोगियों को चश्मे दिए गए और 453 को दवाइयां दी गईं। जांच उपरांत 53 नेत्र रोगी ऑपरेशन योग्य पाए गए।
राज्यपाल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान जय किसान का नारा दिया था। इसे आगे बढ़ाते हुए अटल बिहारी वाजपेयी ने जय जवान जय किसान और जय विज्ञान का नारा दिया था। राज्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी दुनिया के महान नेता थे जिन्होंने देश की मजबूती की नींव रखने का काम किया। सांसद रतन लाल कटारिया ने कहा कि वाजपेयी एक अजातशत्रु थे, जिनका विपक्ष के लोग भी सम्मान करते थे। उन्होंने सैनी धर्मशाला के लिए 11 लाख रुपये देने की घोषणा की। मौके पर लाडवा विधायक डॉ. पवन सैनी, भाजपा जिला प्रधान जगमोहन कुमार लाल, राज्यपाल के सचिव विजय सिंह दहिया, शहर विधायक असीम गोयल, जिप चेयरमैन सुरेंद्र राणा, एसपी आस्था मोदी, एडीसी कैप्टन शक्ति सिंह, एसडीएम अदिति और सुभाषचंद्र सिहाग, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, राज्यमंत्री की पत्नी सुमन सैनी, राजनैतिक सचिव सोहन सिंह, जिला महामंत्री राजेश बतौरा, रामकुमार, जिला परिषद सदस्य जिया लाल सैनी, दीदार सिंह, सतीश धीमान मौजूद रहे।