{"_id":"5bcf74a5bdec2269a12fbfa6","slug":"61540322469-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षा राज्यमंत्री भामरे कल लेंगे कोर गतिविधियों का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षा राज्यमंत्री भामरे कल लेंगे कोर गतिविधियों का जायजा
Updated Wed, 24 Oct 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। रक्षा राज्यमंत्री डॉ. सुभाष भामरे वीरवार को अंबाला सैन्य क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे पर आएंगे। सेना क्षेत्र स्थित खड्ग कोर मुख्यालय में वह सैन्य गतिविधियों का जायजा लेंगे, जिसके बाद कैंटोनमेंट बोर्ड द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वह मिनी साइकलोथॉन रैली को झंडी दिखाएंगे और विभिन्न कार्यों का शुभारंभ करेंगे। उनके आगमन को लेकर सेना व कैंटोनमेंट बोर्ड द्वारा सैन्य क्षेत्र में तैयारियां की जा रही है। सैन्य क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को सेना व पुलिस द्वारा पुख्ता किया जा रहा है। वीरवार सुबह विशेष विमान से रक्षा राज्यमंत्री डॉ. सुभाष भामरे अंबाला कैंट एयरफोर्स स्टेशन पर पहुंचेंगे, जिसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच वह सैन्य गतिविधियों का कोर मुख्यालय में जायजा लेंगे। कैंटोनमेंट बोर्ड कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान बोर्ड के सीईओ वरूण कालिया ने बताया कि वीरवार दोपहर को बोर्ड द्वारा साइकलोथॉन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें अंडर 14, 14 वर्ष से अधिक और सीनियर वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे। साइकलोथॉन में कोई भी हिस्सा ले सकता है और हर वर्ग के प्रथम विजेता को 11 हजार रुपये का पुरस्कार मिलेगा। इस मिनी साइकलोथॉन को रक्षा राज्यमंत्री हरी झंडी दिखाएंगे। वहीं, रक्षा राज्यमंत्री इस दौरान सेना क्षेत्र में कैंटोनमेंट बोर्ड द्वारा आरंभ की गई वाई-फाई सुविधा का भी उद्घाटन करेंगे। अब तक मिलिट्री अस्पताल चौक के पास क्षेत्र में यह सुविधा उपलब्ध थी, मगर अब इसका विस्तार पूरे सैन्य क्षेत्र में किया गया है। सैन्य क्षेत्र में प्रवेश करते ही लोगों को वाई-फाई सुविधा मिलेगी। इसके अलावा कैंटोनमेंट बोर्ड के मोबाइल एप ई-समाधान को भी रक्षा राज्यमंत्री लांच करेंगे। सीईओ कालिया ने बताया कि एप के जरिए बोर्ड क्षेत्र के निवासी फोटो खींचकर गंदगी, सड़कों, नालों में सफाई, स्ट्रीट लाइट व अन्य समस्याएं को अपलोड कर बोर्ड तक पहुंचा सकते हैं। 72 घंटे के भीतर इसका समाधान किया जाएगा। इस मौके पर पार्षद राजू बाली, लक्ष्मी देवी, ललित कुमार मौजूद रहे।
कम्यूनिटी हब का होगा उद्घाटन
रक्षा राज्यमंत्री माल रोड स्थित मिलिट्री अस्पताल के साथ बने कम्यूनिटी हब का भी उद्घाटन करेंगे। हब में साइकिल क्यू शेल्टर होगा जिसमें बोर्ड द्वारा साइकिल उपलब्ध करवाई जाएगी। सैन्य क्षेत्र में साइकिलिंग करने के शौकीनों के लिए यह साइकिलें उपलब्ध करवाई जाएंगी। सीईओ ने बताया कि पहले यह साइकिल निशुल्क कुछ समय के लिए दी जाएगी जबकि बाद में इन्हें किराए पर दिया जाएगा। साइकिलिंग करने के बाद साइकिलें शेल्टर में ही जमा करानी होगी। इसके अलावा अन्य सुविधाएं हब में होंगी। राज्यमंत्री नॉन-मोटोराइज्ड ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर प्रोजेक्ट के मॉडल का भी निरीक्षण करेंगे।