फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   जरा संभलकर खाना मिठाई : खोये के छह सैंपल हुए फेल, सभी घटिया स्तर के

जरा संभलकर खाना मिठाई : खोये के छह सैंपल हुए फेल, सभी घटिया स्तर के

Wed, 24 Oct 2018 12:51 AM IST
Updated Wed, 24 Oct 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
जरा संभलकर खाना मिठाई : खोये के छह सैंपल हुए फेल, सभी घटिया स्तर के
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंबाला कैंट। त्योहारी सीजन में मिठाइयां जरा संभलकर खाना क्योंकि मिठाइयों की दुकानों से लिए गए खोये के छह सैंपल फेल मिले हैं। यह सैंपल अंबाला कैंट, अंबाला सिटी और चौड़मस्तपुर में मिठाइयों की दुकानों से लिए गए थे। उधर, सूत्र बताते हैं कि त्योहारी सीजन चरम पर आते ही मिलावटखोर भी और सक्रिय हो गए हैं, जबकि खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापमारी तेज कर दी है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा अब तक की गई सैंपलिंग की कार्रवाई में दुकानदारों की मिलावटखोरी सामने आने लगी है। अब तक मिठाइयों समेत अन्य खाद्य पदार्थों के करीब पचास सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से खोये के छह सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इन में पाया गया है कि खोया घटिया क्वालिटी का है और बेचे जाने लायक नहीं है। त्योहारी सीजन चरम पर है और मिलावटखोर भी सक्रिय हो चुके हैं। एक ओर जहां मिठाइयों को स्टोर किया जा रहा है, वहीं मिलावटखोर ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा टारगेट कर रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा हैकि आने वाले दिनों में मिलावटी मिठाइयों की बिक्री का धंधा तेजी पकड़ेगा। एक के बाद एक त्योहार आने के कारण मिलावटखोर मुनाफा कमाने के लालच में घटिया मिठाइयां बाजार में उतारेंगे। वहीं लोगों ने कहा कि यदि किसी मिठाई की दुकान अथवा डेयरी से लिया गया सैंपल फेल आता है, तो रिपोर्ट मिलने के बाद त्योहारी सीजन में उस प्रोडक्ट की बिक्री उस दुकान पर बैन कर दी जाए।

....................
अंबाला में करीब पचास के आसपास सैंपल लिए गए हैं, जबकि छह सैंपल फेल मिले हैं। इन में अंबाला कैंट, सिटी व चौड़मस्तपुर की मिठाइयों के सैंपल हैं। इन सभी के खिलाफ नियम अनुसार कार्रवाई की जा रही है, जबकि सैंपलिंग का कार्य और तेज किया गया है।
विज्ञापन

- सुभाष चंद्र, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed