फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   29 एमएम बारिश से सड़कों पर भरा पानी, परेशानी

29 एमएम बारिश से सड़कों पर भरा पानी, परेशानी

Sat, 08 Sep 2018 01:16 AM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
29 एमएम बारिश से सड़कों पर भरा पानी, परेशानी
29 एमएम बारिश से सड़कों पर जलभराव, परेशानी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट/सिटी। शुक्रवार शाम को ट्विन सिटी में हुई 29 एमएम की बारिश से सड़कों पर पानी भर गया, वहीं कई घंटों तक यही स्थिति जनता को झेलनी पड़ी। बाजारों में आवाजाही बुरी तरह से प्रभावित रही, जबकि पानी की निकासी भी ठीक से नहीं हो पाई। दूसरी ओर मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले चौबीस घंटों में और बारिश की उम्मीद है।

शुक्रवार शाम को अचानक आसमान में बादल छा गया और देखते ही देखते झमाझम बारिश शुरू हो गई। एकाएक तेज हुई बारिश के कारण आवाजाही बुरी तरह से प्रभावित हो गई। आलम यह रहा है कि जिसे जहां पर भी जगह मिली, वहीं रुक गया। हालात यह रहे कि सड़कों पर कई घंटों तक पानी भरा रहा। कैंट की ज्ञान मार्ग, राय मार्केट, रेलवे रोड, मायावाला चौक, रामबाग रोड, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, बस स्टैंड के आसपास का इलाका, पुराना बर्फ खाना, सिसिल होटल क्षेत्र, कच्चा बाजार, मोटर मार्केट, सिटी में कैथ माजरी, नदी मोहल्ला, जगाधरी गेट, विश्वकर्मा रोड, मोटर मार्केट, छोटा बाजार, नाहन हाउस व अन्य इलाकों में लबालब पानी भर गया। पानी भरने की वजह से वाहन चालकों को आने-जाने में परेशानी हुई। उधर, मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले चौबीस घंटों में बारिश की संभावनाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed