{"_id":"5b6f394b4f1c1be8258b4770","slug":"61534015819-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस स्टैंड के समक्ष रोड पर फल व सब्जी विक्रेताओं का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस स्टैंड के समक्ष रोड पर फल व सब्जी विक्रेताओं का कब्जा
Updated Sun, 12 Aug 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंत्री जी! स्वागत द्वार बनाने से पहले कैंट के प्रवेश द्वार पर चलवाएं सफाई अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री अनिल विज अंबाला के सुंदरीकरण को लेकर प्रवेशद्वार के साथ-साथ यहां भव्य स्वागत द्वार बनाने की योजना बना रहे हैं। मगर, कैंट में प्रवेश करते ही लोगों को गंदगी से दो-चार होना पड़ रहा है। बस स्टैंड के ठीक साथ लगती सब्जी मंडी और इसके समक्ष रोड पर लगी फल, सब्जी और अन्य की रेहड़ियां कैंट के प्रवेश द्वार को बदसूरत बना रही हैं। इससे यहां नरकीय हालात बने हुए हैं। दिनभर की गंदगी बस स्टैंड के गेट के समक्ष और नालियों में ही फेंकी जा रही है। लोगों की मंत्री और प्रशासन से मांग है कि अंबाला में स्वागत द्वार बनाने से पहले कैंट के प्रवेश द्वार कहे जाने वाले बस स्टैंड क्षेत्र में व्यापक स्तर पर सफाई अभियान चलाने की जरूरत है।
बस स्टैंड के समक्ष दर्जनों फल व सब्जियों की रेहड़ियों से पूरे क्षेत्र में गंदगी का आलम है। रेहड़ी चालकों को फुटपाथ पर रेहड़ियां लगाने की इजाजत दी गई थी, मगर वह फुटपाथ से कई फुट आगे सड़क पर आ गए हैं जिस वजह से वाहन चालकों के लिए यहां से निकलना मुश्किल हो रहा है। रेहड़ी चालकों ने सड़क के साथ लगते नाले पर भी कब्जे किए हैं जिस वजह से यहां पानी निकासी भी प्रभावित हो रही है। इतना ही नहीं नालों के ऊपर बेंच बनाकर यहां पर लोगों के बैठने की जगह तक बना दी गई है और यहां लोगों को खाना तक परोसा जा रहा है। पूर्व में निगम ने यहां रेहड़ी चालकों को चेतावनी दी थी जिसका शायद किसी पर असर नहीं पड़ा है। फल व सब्जियों की रेहड़ियों के अलावा दोपहर व शाम को यहां खाने-पीने की सामान की भी रेहड़ियां लग रही हैं और यही रेहड़ी चालक यहां पर गंदगी फेंकते हैं जिस कारण लावारिस पशुओं की यहां पर भरमार रहती है। इन्हीं पशुओं से टकराकर कई वाहन चालक यहां घायल भी हो चुके हैं।
निगम को शिकायत, मगर कार्रवाई नहीं
बस स्टैंड क्षेत्र के आसपास गंदगी को हटाने को लेकर निगम अधिकारियों को लालकुर्ती व स्टाफ रोड निवासियों द्वारा कई बार शिकायत की गई है, मगर निगम अधिकारियों ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। क्षेत्र वासी विपिन, अमित, विक्रम आदि ने बताया कि गंदगी की वजह से यहां पर पशुओं की भरमार रहती है और इन्हीं की चपेट में आकर रात के समय बस स्टैंड गेट के समक्ष कई हादसे तक हो चुके हैं। कुछ दिन पहले ही बाइक सवार के आगे गाय आ गई थी जिस कारण वह सड़क पर ही गिरकर घायल हो गया था।