फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   बेटे के हत्यारे पिता की गिरफ्तारी को लेकर एसपी से मिलने पहुंचे परिजन

बेटे के हत्यारे पिता की गिरफ्तारी को लेकर एसपी से मिलने पहुंचे परिजन

Sun, 12 Aug 2018 01:00 AM IST
Updated Sun, 12 Aug 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
बेटे के हत्यारे पिता की गिरफ्तारी को लेकर एसपी से मिलने पहुंचे परिजन
बेटे के हत्यारोपी पिता की गिरफ्तारी के लिए एसपी से मिलने पहुंचे परिजन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। शहर के एसपी कार्यालय में शनिवार को जोरावर सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर उसके परिजन एसपी से मिलने पहुंचे। उनका कहना था कि पुलिस नवजोत उर्फ हैरी के हत्यारोपी उसके पिता जोरावर सिंह को अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

उन्होंने कहा कि हैरी की मां कुलविंद्र कौर घर में अकेली रहती है। ऐसे में उन्हें डर है कि जोरावर अपनी पत्नी पर भी हमला कर सकता है। मृतक नवजोत की बहन सिमरनजीत कौर, परमजीत सिंह, बिंदू, सुरजीत, महेंद्र सिंह, रघुवीर, करनैल, जसविंद्र कौर बिक्की व अन्य ने पुलिस अधिकारियों से गुहार लगाते हुए कहा कि आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए। एक अगस्त की रात कुलविंद्र कौर व उसके पति जोरावर के बीच झगड़ा हो रहा था। इसके बाद जोरावर चाकू लेकर अपनी पत्नी के पीछे दौड़ा। बीच बचाव करने आए उसके पुत्र नवजोत उर्फ हैरी को उसके पिता जोरावर ने पहले दीवार से पटका और उसके बाद उसके गले पर चाकू से वार कर दिया। इस दौरान पड़ोस की एक महिला सर्वजीत भी बीच बचाव करने आई। नवजोत को उसकी माता एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने नवजोत को मृत घोषित कर दिया। नवजोत आर्य स्कूल अंबाला में 11वीं कक्षा का छात्र था। मृतक की बहन सिमरजीत व जीजा परमजीत ने बताया कि जब से उनके पिता जोरावर जेल से छूटकर आए थे, उसी दिन से वह उनकी माता को परेशान करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed