फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   - गांव धनौरा के एक व्यक्ति से की थी ठगी

- गांव धनौरा के एक व्यक्ति से की थी ठगी

Fri, 29 Dec 2017 12:34 AM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
- गांव धनौरा के एक व्यक्ति से की थी ठगी
बैंक में नौकरी दिलाने के ना मपर 12 लाख हड़पे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुलाना। पुलिस ने एक युवक को बैंक में नौकरी दिलाने के नाम पर 12 लाख रुपये ठगने के मामले में आरोपी अनिल जौर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी फिलहाल जेल में है, जबकि उस पर नौकरी के नाम पर ठगी करने का मामला पहले ही दर्ज है।

शिकायत में दिनेश कुमार निवासी दोसड़का ने थाना मुलाना में बताया कि धनौरा गांव के रहने वाले अनिल जौहर ने उसे बैंक में नौकरी के लिए 15 लाख रुपये मांगे थे। उसने जौहर से अपने साले को बैक में नौकरी लगने की बात की थी, जिसके लिए बात 12 लाख रुपये में तय हो गई। अनिल जौहर ने कहा था कि उसकी आला अधिकारियों से जान पहचान है। दिनेश ने उसे अपने साले दीपक के लिए अनिल जौहर को पहले तीन लाख रुपये दिए, जिसके बाद उसने एक साल पहले चार लाख रुपये फिर दिए। बाद में अनिल जौहर ने कहा कि अब उसकी ज्वाइनिंग होनी है, जल्द बाकी पैसे भी दे दो। जब दिनेश व दीपक ने कहा कि जब मेडिकल नहीं हुआ न ही कोई पेपर हुआ है, ऐसे में नौकरी कैसे लग सकते हैं। शक होने पर जब अनिल को पूछा तो उसने कहा कि उसके बड़े अधिकारी जानकारी है फिर किसी भी पेपर या लेटर की आवश्यकता नहीं है। मामला संदिग्ध लगा तो उन्होंने आरोपी से अपने रुपये मांगे, जिस पर उसने मना कर दिया। पुलिस ने इसी शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed