{"_id":"5a43ed174f1c1b35338b5333","slug":"61514401047-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धुंध में गैस से भरे टैंकर से भिड़ी कार, रोड घंटों जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धुंध में गैस से भरे टैंकर से भिड़ी कार, रोड घंटों जाम
Updated Thu, 28 Dec 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धुंध में गैस से भरे टैंकर से भिड़ी कार, घंटों लगा रहा जाम
अंबाला सिटी।
अंबाला-चंडीगढ़ हाइवे पर बुधवार सुबह करीब साढ़े दस बजे धुंध में गैस से भरे टैंकर से कार टकरा गई। हादसा इतना जोरदार था कि टैंकर व कार क्षतिग्रस्त हो गई। सौभाग्य रहा कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। हादसे के बाद मौके पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। टैंकर में करीब 17 टन गैस भरी हुई थी। गैस रिसाव के घर से मौके से कोई भी वाहन नहीं निकला और इस दौरान करीब तीन घंटे तक चंडीगढ़ रोड पर जाम की स्थिति बनी रही। मामले की जानकारी बलदेव नगर चौकी पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच जाम को खुलाया। सुबह गुजरात से लालडू की ओर गैस टैंकर जा रहा था। बलदेव नगर के पास टैंकर के सामने एक कार आ गई। इसे बचाने में टैंकर अनियंत्रित हुआ और एक दूसरी गाड़ी में भिड़ गया जिससे टैंकर के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ। हादसे के बाद हाइवे पर कुछ समय के लिए जाम लग गया। दूर-दूर वाहनों की कतार नजर आ रही थी। पुलिस ने पहले कैंटर को एक तरफ कर यातायात को सुचारु कराया। इसके बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी को बुलाया गया। इसके दौरान क्षतिग्रस्त वाहनों को रोड से हटाने के लिए क्रेन भी मंगवाई गई।
गनीमत रही की नहीं पलटा कैंटर
कैंटर गुजरात से लालडू की ओर जा रहा था। गनीमत रही कि कैंटर पलटा नहीं जिस कारण गैस का रिसाव नहीं हुआ। भारत गैस कंपनी के इन टैंकर में 17 टन एलपीजी थी। मामले की गंभीरता को भांप कर भारत गैस कंपनी के अधिकारी और बलदेव नगर थाना के एसएचओ रजनीश यादव मौके पर पहुंचे। बाद में दो क्रेन की मदद से टैंकर को सुरक्षित ले जाया जा सका।
कैंट फ्लाईओवर पर हुआ हादसा
उधर कैंट जीटी रोड फ्लाईओवर पर सुबह धुंध की वजह से हादसा हो गया जिसमें दो ट्रक व कार आपस में भिड़ गए। हादसे की वजह से वाहन क्षति ग्रस्त हुए। गनीमत रही की हादसे में किसी वाहन चालक को गंभीर चोट नहीं लगी। वाहनों की भिड़ंत की सूचना मिलते ही मौके पर पड़ाव पुलिस पहुंची जिसने यातायात को सुचारु करवाया।